भारत की अग्नि-5 का असर: चीन अब PAK के साथ बनाएगा बैलेस्टिक मिसाइलें

=>"भारत की अग्नि-5 का असर: चीन अब PAK के साथ बनाएगा बैलेस्टिक मिसाइलें"

-  भारत से मुकाबले के लिए चीन ने पाकिस्तान के साथ बैलेस्टिक मिसाइल बनाने का फैसला किया है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ इन दिनों चीन की ऑफिशियल विजिट पर हैं।

◆ पाकिस्तान के साथ मिसाइलें बनाने के चीन के फैसले को भारत की अग्नि-5 से जोड़कर देखा जा रहा है।

Background:- भारत की न्यूक्लियर मिसाइल अग्नि-5 20 मिनट के अंदर पांच हजार किलोमीटर तक जा सकती है। इसकी रेंज में पूरा चीन आता है।

=>क्या है चीन का प्लान...

-चीन पाकिस्तान के साथ बैलेस्टिक और क्रूज मिसाइल बनाने के प्लान पर काम कर रहा है। इसके अलावा वो अलग से बड़े पैमाने पर आर्मी एयरक्राफ्ट भी बना रहा है।
 
★ चीन की फॉरेन मिनिस्ट्री ने कहा है कि वो साउथ एशिया में स्ट्रैटजिक बैलेंस बनाए रखना चाहता है।

क्यों खास है अग्नि?
-1000 किलो तक वॉरहेड ले जा सकती है।
-17 मीटर लंबी अग्नि-5 का वजन 50 टन है। लॉन्चिंग सिस्टम में कैनस्टर टेक्नीक का इस्तेमाल किया गया है। इसकी वजह से मिसाइल को आसानी से कहीं भी ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है।
-सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल को आसानी से डिटेक्ट नहीं किया जा सकता।
-मिसाइल की तीन स्टेज हैं। ये सॉलिड फ्यूल से चलती है। कई न्यूक्लियर वॉरहेड एक साथ छोड़े जा सकेंगे। एक बार छोड़ने पर इसे रोका नहीं जा सकेगा।
 
=>ये है भारत-पाक की ताकत :-
-भारतीय मिसाइलें        रेंज        पाकिस्तानी मिसाइलें        रेंज
अग्नि-5          5000 किलोमीटर    तैमूर(तैयार नहीं)    5000 किलोमीटर
अग्नि-4          3500 किलोमीटर    शाहीन-3              2750 किलाेमीटर
अग्नि-3          3500 किलोमीटर    शाहीन-2              2000 किलोमीटर
अग्नि-1            700 किलोमीटर    शाहीन-1             700 किलोमीटर

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download