क्या आम बजट के बारे में ये बातें जानते हैं आप

  • एक फरवरी को देश का आम बजट लोकसभा में पेश किया जाएगा। इस साल बजट में नई बात यह रहेगी कि यह अपनी पारंपरिक तारीख से पहले पेश किया जा रहा है साथ ही रेल बजट भी इसी में सम्मिलित हो गया है।

आइए जानते हैं बजट के बारे में खास बातें

  • स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने वाले पहले वित्तमंत्री का नाम आर. के. शानमुघन शेट्टी था। उन्होंने 26 नवंबर 1947 को बजट पेश किया था।
  • पहले वित्तमंत्री जो राज्यसभा के सदस्य भी थे: प्रणब मुखर्जी (1982-83)
  • सबसे ज्यादा बार बजट प्रस्तु‍त करने वाले वित्तमंत्री का नाम मोरारजी देसाई है। उन्होंने 8 बजट तथा 2 अंतरिम बजट पेश किए थे।
  • ऐसा साल जब दो वित्तमंत्रियों ने एक ही साल में बजट प्रस्तुत किया था: यशवंत सिन्हा और मनमोहन सिंह

- साल 1991 पहले वित्तमंत्री जिन्होंने कालाधन घोषित करने के लिए वॉलिंटरी डिस्लोजर स्कीम शुरू की थी: टीटी कृष्णाामचारी, 1965 में

  • अपने जनमदिन पर बजट पेश करने वाले वित्तमंत्री: मोरारजी देसाई। 29 फरवरी 1964 तथा 1968
  • पहली महिला वित्तमंत्री: इंदिरा गांधी
  • सर्विस टैक्स पहली बार लागू करने वाले वित्‍त मंत्री : मनमोहन सिंह। 1994-95 में।
  • जब भारतीय प्रधानमंत्रियों जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने बजट पेश किया था: 1958-59, 1968-70 तथा 1986-87 में।

- ऐसे वित्तमंत्री जिन्‍होंने 6 बार और इससे ज्यादा बार बजट पेश किया है: मोरारजी देसाई (10), पी चिदंबरम (9), प्रणब मुखर्जी (7) तथा सीडी देशमुख (6)

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download