देश में सौर ऊर्जा में पहले स्थान पर राजस्थान

सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में राजस्थान ने पहला स्थान प्राप्त किया है। यहां सर्वाधिक 1264 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन हुआ। 
१. राजस्थान - 1264 मेगावाट
२. गुजरात - 1024 मेगावाट 
३. मध्य प्रदेश - 679 मेगावाट 
४. तमिलनाडु - 419 मेगावाट
५. छत्तीसगढ़ - 73.18MW मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया है।

- सभी राज्यों के प्रयासों का ही नतीजा है कि देश में सौर ऊर्जा क्षमता ने पांच हजार मेगावाट (5000 MW) का आंकड़ा पार किया है।

=>सौ गीगावाट (100,000 MW) का लक्ष्य :-

- केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सौर मिशन के तहत वर्ष 2021-22 तक 100 गीगावाट सौर ऊर्जा पैदा करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। 
- 100 गीगावाट सौर ऊर्जा के लक्ष्य को पाने के लिए जमीन आधारित ग्रिड से जुड़ी 60 गीगावाट सौर ऊर्जा पैदा करने की कल्पना की गई है।

- इसी तरह यह लक्ष्य पाने के लिए छत पर ग्रिड इंटरैक्टिव सौर ऊर्जा के जरिए 40 गीगावाट सौर ऊर्जा पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। मंत्रालय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हरसंभव प्रयास कर रहा है।

=>सौर उर्जा उत्पादन के लिए कई परियोजनाएं शुरू :-
- लक्ष्य प्राप्त करने के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने कई परियोजनाएं शुरू की हैं।
- इसके अलावा छतों पर सौर ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए मंत्रालय द्वारा एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की गई है। 

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download