अंतर-एटलांटिक व्यापार एवं निवेश साझेदारी (Transatlantic Trade and Investment Partnership – TTIP)

- TTIP अमेरिका तथा यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार स्थापित करने की एक महात्वाकांक्षी कोशिश है। इसके द्वारा दोनों पक्ष बहुपक्षीय आर्थिक प्रगति हासिल करने की आस लगाए हुए हैं। माना जा रहा है कि इस साझेदारी के तहत ऐसे व्यापार मानक स्थापित हो सकते हैं जो अमेरिका तथा यूरोपीय संघ से व्यापार करने हेतु पूरे विश्व के लिए आधार बन कर उभर सकते हैं।

- TTIP के तहत वार्ता का पहला दौर 7 से 12 जुलाई 2013 के बीच वाशिंग्टन DC में आयोजित किया गया था। तबसे लेकर जुलाई 2015 तक दोनों पक्षों के बीच अब तक वार्ता के कुल दस दौर चल चुके हैं।

- इस वार्ता श्रृंखला की एक खास बात यह है कि इसके तहत चल रही वार्ता के मुद्दे तथा निष्कर्षों को अधिकांशत: बहुत गुप्त रखा गया है। इसके बारे में अधिकतर जानकारियाँ मीडिया रिपोर्टों अथवा सूचना की स्वतंत्रता के प्रावधानों के तहत हासिल हुई है।

- अमेरिका और यूरोप का संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद विश्व के कुल उत्पादन का लगभग 60% है। वहीं उत्पादों के वैश्विक बाजार में इनकी संयुक्त हिस्सेदारी लगभग 33% तथा सेवाओं के व्यापार में संयुक्त हिस्सेदारी 42% है।

- इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच तमाम व्यावसायिक विवाद हैं जिसके चलते दोनों पक्षों ने अपनी संयुक्त क्षमता का दोहन अभी तक नहीं किया है। 
- इसके अलावा यूरोप के तमाम देश अमेरिका को अपने घरेलू उद्योगों के लिए नुकसानदेह मानते हैं। यदि दोनों पक्षों के बीच यह महात्वाकांक्षी समझौता हो जाता है तो इससे मुक्त व्यापार के क्षेत्र में एक नए युग का सूत्रपात होगा।

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download