GS Hindi Prelims Challenge 01 Mar 2017

Q1- हाल में समाचारों में  रहने वाला स्किल बैंक क्या है?

 
A- विश्व बैंक की गरीबी उन्मूलन की एक नवाचारी पहल
B- भारत को मानव संसाधन की राजधानी बनाने का विस्तारित कार्यक्रम 
C- अल्पसंख्यक मंत्रालय की उस्ताद योजना की एक आनुषांगिक योजना 
D- औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों में सुधार का कार्यक्रम ताकि वे और अधिक रोजगारपरक शिक्षा दे सकें 
 
 
Q2-ग्लाइकेमिक इंडेक्स क्या है?
 
A-यह शेयर सूचकांक से सम्बंधित है 
B-यह मानवाधिकार का वैश्विक सूचकांक है 
C-यह भोज्य पदार्थों से प्राप्त शर्करा के स्तर को इंगित करता है
D-वैश्विक भूख सूचकांक में अपनाया गया नवीनतम सूचकांक है 
 
 
 
Q3-केईबुल लम्जाओ राष्ट्रीय उद्यान  के सम्बन्ध में कौन सा/ से कथन सत्य है/हैं?
 
1-यह उद्यान अपने अनूठे परितंत्र के कारण विश्व का एकमात्र तैरता हुआ उद्यान है
2-यह लोकटक झील का एक अभिन्न अंग है 
3-यह नाचने वाले संगाई हिरन के लिए विश्व प्रसिद्द है 
 
सही कथन का चयन कीजिये-
A-केवल 1 
B-केवल 1 और 2 
C-केवल 1 और 3 
D-सभी कथन सत्य हैं 
 
 
 
Q4-भारत नाभिकीय आपूर्तिकर्ता समूह में सदस्यता के लिए लगातार प्रयासरत है. इस समूह के विषय में कौन सा/से कथन सही है/हैं?
 
1-यह परमाणु क्षमता से संपन्न देशों का एक समूह है जो परमाणु तकनीक, नाभिकीय पदार्थों के व्यापर और सम्बंधित उपकरणों के युक्तियुक्त विनियमन पर जोर देता है 
2-जापान एकमात्र ऐसा देश है जिसे नाभिकीय प्रसार संधि पर हस्ताक्षर किये बिना ही इस समूह का सदस्य बनाया गया है 
3-इस समूह की स्थापना 2002  में बढ़ते वैश्विक आतंकवाद से उत्पन्न परमाणु सुरक्षा खतरे को ध्यान में रखकर की गई थी 
 
सही कथन का चयन कीजिये 
A-केवल 1
B-केवल 1 और 2 
C-केवल 1 और 3 
D-केवल 2 और 3
 
 
 
Q5- बैड बैंक की अवधारणा के सम्बन्ध में इन कथनों पर विचार कीजिये-
 
1- ये बैंक अन्य सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के बैंकों से अनर्जक परिसंपत्तियों का क्रय करेंगे जिससे बैंकों के तुलनपत्र  की बिगड़ती समस्या का समाधान हो सके
2- यह बैंक अन्य बैंकों के बही खातों को भारमुक्त करने का प्रयास करेंगे ताकि बैंक अतिरिक्त ऋण प्रदान कर सकें  
 
सही कथन का चयन कीजिये-
A-केवल 1
B-केवल 2
C- दोनों सही हैं
D- दोनों गलत हैं
 

Answer & Discuss @

https://gshindi.com/category/objective-questions/gshindi-prelims-challenge-01-mar-2017

Answers:

1- B
2- C
3- D
4- A   
5- C

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download