GS Hindi Prelims Challenge 03 Mar 2017

Q1- निम्नलिखित पर विचार कीजिये-

1-पूंजीगत वस्तुओं का आयात
2-लाभांश वितरण पर प्रतिबन्ध
3-बैंक दर में वृद्धि
4-सरकारी प्रतिभूतियों का खुले बाजार में विक्रय

इनमें से कौन से कदम मुद्रास्फीति को रोकने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं?
A-केवल 1,3 और 4
B-केवल 1,2 और 4
C-केवल 3 और 4
D- सभी सही हैं


Q2- RLV-TD के विषय में कौन सा इसकी उचित व्याख्या करता है?

A- भारत के भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संस्थान द्वारा विकसित पुनर्प्रयोज्य द्विचरणीय प्रक्षेपण यान
B- नासा द्वारा विकसित ऊष्मारोधी कवच जो सूर्य पर भेजे जाने वाले यान में लगाया जायेगा
C- भारत के रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संस्थान द्वारा विकसित एक युद्धक मिसाइल
D- इनमें से कोई नहीं


Q3-निम्नलिखित में से किसके द्वारा विश्व निवेश रिपोर्ट जारी की जाती है?

A- विश्व बैंक
B- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष
C- विश्व व्यापर संगठन
D- अंकटाड


Q4-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

1-अंतरिम बजट का प्रयोग कार्यवाहक सरकार के द्वरा किया जाता है जबकि लेखानुदान का प्रयोग स्थायी सरकार के द्वारा किया जाता है
2-अंतरिम बजट और लेखानुदान दोनों ही सरकार के आय और व्यय पक्ष से सम्बंधित होता है
 
इसमें से गलत कथन का चयन कीजिये
A- केवल 1
B- केवल 2
C- 1 और 2 दोनों
D- इनमे से कोई नही


Q5- जैवमंडल निचय के सम्बन्ध में कई बार बफर जोन शब्द का प्रयोग किया जाता है. इसमें से कौन सा कथन इसकी उचित व्याख्या करता है?

A- यह अनेक पौधों तथा जीव जंतुओं से परिपूर्ण स्थल होता है जहाँ मानवीय गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित होती हैं
B- इस क्षेत्र में नियंत्रित रूप से मानवीय गतिविधियों जैसे पर्यटन, चराई आदि की अनुमति होती है
C- इस क्षेत्र में संरक्षण तथा प्रबंधन कौशल का प्रयोग करके संसाधनों के धारणीय विकास पर बल दिया जाता है. मानव बस्तियां, कृषि, मनोरंजन तथा अन्य आर्थिक क्रियाएं इस क्षेत्र की पहचान हैं
D- इनमें से कोई नहीं  

 

उत्तर-
 
1-D
2-A
3-D
4-C
5-B

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download