GS Hindi Prelims Challenge 08Mar 2017

Q1- शेल गैस के भंडार निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में पाए जाते हैं?

1- गंगा बेसिन 

2- कावेरी बेसिन 

3- कृष्णा गोदावरी बेसिन 

सही उत्तर का चयन कीजिये-

A-केवल 1 और 2 

B-केवल 1 और 3

C-केवल 3

D-सभी तीनों 

Q2-संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा प्रकाशित मानव विकास रिपोर्ट किस पर आधारित होती है?

A-क्षमता दृष्टिकोण पर 

B-आय दृष्टिकोण पर 

C-कल्याण आधारित दृष्टिकोण पर 

D-मूलभूत आवश्यकता संबंधी दृष्टिकोण पर 

 

Q3-एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम का उद्देश्य निम्नलिखित में से क्या है?

1- मृदा के बहाव को रोकना 

2-प्राकृतिक वनस्पति को पुनर्जीवित करना 

3-भूजल स्तर का पुनर्भरण 

सही उत्तर का चयन कीजिये-

A-केवल 1 और 3

B-केवल 2 और 3 

C-केवल 2

D- 1,2 और 3

Q4-सैन्य अभ्यासों के सन्दर्भ में निम्नलिखित में निम्नलिखित पर विचार कीजिये-

1- हैण्ड इन हैण्ड            -              भारत-चीन 

2-- संप्रीति                     -               भारत-बांग्लादेश 

3- मित्र शक्ति                -              भारत -श्रीलंका 

इनमें से कौन सा/से सुमेलित हैं-

A- 1, 2 और 3

B-केवल 1 और 3

C-केवल 2 और 3

D-इनमें से कोई नहीं 

Q5-प्रधानमंत्री युवा योजना के सन्दर्भ में इन कथनों पर विचार कीजिये-

1-यह कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय का संयुक्त उपक्रम है 

2-यह योजना उन युवाओं के लिए है जो शिक्षित तो हैं परंतु वैश्विक प्रतिस्पर्धा का सामना करने योग्य आवश्यक कौशल और ज्ञान से वंचित हैं

सही उत्तर का चयन कीजिये-

A- केवल 1

B-केवल 2

C- 1 और 2 दोनों 

D- इनमें से कोई नहीं 

Answer@

https://gshindi.com/category/objective-questions/gshindi-prelims-challenge-08-mar-2017

उत्तर -
1- D
2- A
3- D
4- A
5- B
 

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download