मुश्किल में है बचपन, खतरे में भविष्य

गैर सरकारी संगठन प्लान इंडिया द्वारा देशभर में किए गए इस सर्वे और परामर्श की रिपोर्ट में देश के अलग-अलग क्षेत्रों में मुश्किल में फंसे बच्चों की विभिन्न समस्याएं उल्लेखित की गई हैं। 

 

A look on figures of child labours:

  • देश के 43 लाख बच्चे बाल मजदूरी करते हैं  जिसमें सबसे ज्यादा 18 लाख अकेले उत्तर प्रदेश में हैं।
  • 75 फीसद राज्यों में बच्चों की तस्करी और लापता होना तीसरा मुख्य मुद्दा है।
  • उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्र के 19 राज्यों में बाल विवाह बड़ी समस्या है।
  • पूर्वी व उत्तर पूर्वी राज्यों में बच्चों का एड्स पीड़ित होना और नशाखोरी की समस्या है।

 

‘मुश्किल परिस्थितियों में बच्चे’ विषय पर किए गए सर्वे के अनुसार

 

  • उत्तरी क्षेत्र में बाल विवाह गंभीर चिंता का विषय है।
  • राजस्थान इसमें सबसे ऊपर है जहां 57.6 फीसद लड़कियों की शादी 18 वर्ष से कम आयु में हो जाती है।
  • दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश आता है जिसका 54.9 फीसद का आंकड़ा भी विचलित करने वाला है
  • हरियाणा में यह आंकड़ा 28 फीसद है।
  • बाल तस्करी बड़ी समस्या : बाल मजदूरी और बाल तस्करी भी सर्वे में बड़ी समस्या के रूप में उभर कर सामने आई है। बाल मजदूरी का कारण तेजी से बढ़ता शहरीकरण और पलायन है। असंगठित क्षेत्र का बढ़ना और संगठित क्षेत्र का संकुचित होना भी कारण है। दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बाल तस्करी होती है।
  • बच्चों की तस्करी के संगठित अपराध भी होते हैं, जिसमें भिक्षावृत्ति, अंग व्यापार शामिल हैं। बच्चों की तस्करी ज्यादातर आपदा प्रभावित क्षेत्रों से होती है। इसे रोके जाने की जरूरत है, लेकिन ढांचागत संसाधनों की कमी है।
  • बच्चों की तस्करी यौन व्यापार और खेतों में काम के लिए की जाती है ’ पंजाब और हरियाणा में बच्चे खेती से जुड़े काम करते हैं

क्या करने की जरुरत

  • समाज में जागरूकता जरूरी : बाल यौन शोषण की समस्या को उजागर करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि इसे रोकने के लिए समाज में जागरूकता लाने की जरूरत है इसके बगैर कानून प्रभावी नहीं हो सकता।
  • उत्तर प्रदेश में पुलिस में महिलाओं की कमी और लड़कियों के आश्रय गृहों की कमी है। इसके लिए आवश्यक है की महिला police को भी बढाया जाए

Some facts to remember

  • हर सेकेंड एक बच्चा किसी न किसी रूप में बाल यौन शोषण का शिकार होता है
  • ’ यौन शोषण के लिए 28 लाख लोगों की सालाना तस्करी होती है, इसमें से 40 फीसद बच्चे होते हैं

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download