- आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कोलकाता में डॉ. अंजली चटर्जी क्षेत्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान में भारत की पहली वायरोलॉजी प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
- वायरल बीमारियों की उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए होम्योपैथी में नई दवाओं और तकनीकों को विकसित करने के लिए इस प्रयोगशाला की स्थापना की गई है।
- यह भारत की इकलौती प्रयोगशाला है जहां पर होम्योपैथी के जरिये वायरल बीमारियों, इन्फ्लूएंजा, जापानी इंसेफ़ेलाइटिस, डेंगू, चिकंगुनिया और स्वाइन फ्लू जैसे रोगों के उपचार हेतु अनुसंधान होगा। वायरल रोगों की उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए यहां नई दवाओं और प्रौद्योगिकी का भी विकास किया जाएगा।