पर्यटन पर्व’

 

पर्यटन मंत्रालय अन्‍य केंद्रीय मंत्रालयों, राज्‍य सरकारों तथा हितधारकों के सहयोग से पूरे देश में 5 से 25 अक्‍टूबर 2017 तक पर्यटन पर्व आयोजित कर रहा है। पर्यटन पर्व का उद्घाटन 5 अक्‍टूबर, 2017 को हूंमायू के मकबरे पर

पर्यटन पर्व के तीन प्रमुख घटक होंगे :-

  • देखो अपना देश :- इसका उद्देश्‍य भारतीयों को अपने देश में भ्रमण के लिए प्रोत्‍साहित करना है। पर्व के दौरान विभिन्‍न स्‍थलों के वीडियो, फोटोग्राफ तथा ब्‍लॉक प्रतियोगिताएं होंगी,, सोशल मीडिया पर सैलानी की नजर से भारत की कहानियों को बताया जाएगा। पर्यटन संबंधी क्‍वीज, लेख, वाद-विवाद तथा पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा तथा जम्‍मू एवं कश्‍मीर तथा पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में पर्यटन को प्रोत्‍साहित करने के लिए टेलीविजन अभियान चलाया जाएगा।
  • सभी के लिए पर्यटन :- देश के सभी राज्‍यों में पर्यटन पर्व मनाया जाएगा। पर्यटन पर्व स्‍थलों की गतिविधियों में आयोजन स्‍थल को रोशन करना, सांस्‍कृतिक नृत्‍य-संगीत कार्यक्रम, नाटक, कथावाचन, पर्यटन प्रदर्शनी और देश की संस्‍कृति व्‍यंजन, हस्‍तकला, हथकरघा और गाइडेड हैरिटेज वर्क शामिल हैं। यह जन आयोजन होगा जिसमें लोगों की व्‍यापक भागीदारी होगी।
  • पर्यटन और शासन संचालन :- विभिन्‍न थीमों पर हितधारकों के साथ सक्रिय संवाद सत्र और कार्यशालाएं :
  • पर्यटन क्षेत्र में कौशल विकास
  • पर्यटन में नवाचार
  • टैक्‍सी परिचालन के लिए सेवा प्रदाता के रूप में भूतपूर्व सैनिकों को जोड़ना।
  • स्‍थापित गंतव्‍यों के निकट के इलाके में ग्रामीण पर्यटन को विकसित करना
  • समुदाय को संवेदी बनाने पर कार्यशाला

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download