विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत-रूस साझेदारी की 10वीं वर्षगांठ समारोह

भारत और रूस के बीच विज्ञान प्रौद्योगिकी में सहयोग द्विपक्षीय संबंधों का एक मजबूत स्तंभ रहा है। विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जीवंत सहयोग दोनों पक्षों के लिए विजयी होने के समान है। इससे दोनों पक्षों में आपसी विश्वास भी बढ़ता है। आपसी संबंधों की प्रगाढ़ता से सभी क्षेत्रों संस्थाओं (शैक्षणिक और शोध प्रयोगशाला) के बीच अनुसंधान तथा शोधार्थियों का संगम संभव हो सका है।

  • भारत और रूस आपसी राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, नई दिल्ली और रशियन फाउंडेशन फॉर बेसिक रिसर्च, मॉस्को आपसी सहयोग की 10वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। दोनों पक्षों ने स्टार्ट-अप उद्यमों के लिए कार्य करने और अभिनव प्रयोग के लिए भारत-रूसी सेतु बनाने पर सहमति जताई है।
  • एकीकृत दीर्घावधि कार्यक्रम (आईएलटीपी) के अवसान के पश्चात 2007 में मूलभूत विज्ञान कार्यक्रमों के उद्देश् से भारत का विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) और रशियन फेडेरेशन ऑफ बेसिक रिसर्च (आरएफबीआर) का उदय हुआ। डीएसटी और आरएफबीआर के मध् सहयोग प्रारंभिक वर्षों में केवल आईएलटीपी के कार्यों तक सीमित था।
  • आज डीएसटी और आरएफबीआर कार्यक्रम मूलभूत विज्ञान पर सहयोग के सबसे मजबूत प्लेटफॉर्मों में से एक है। इस सहयोग से भारतीय वैज्ञानिकों को रूस के शिक्षण तथा विज्ञान संस्थानों में कार्य करने का अवसर प्राप् हुआ है।
  •  पहली बार वर्ष 2008 में डीएसटी और आरएफबीआर कार्यक्रम पर सहमति जताई गई। पिछले 10 वर्षों में डीएसटी और आरएफबीआर ने संयुक् रूप से 254 अनुसंधान परियोजनाओं को सहयोग प्रदान किया है, जबकि कुल 870 परियोजनाओं का प्रस्ताव प्राप् हुआ था। कार्यक्रमों की कठिनता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार्यक्रमों की सफलता की दर मात्र 25 प्रतिशत है।
  • वैज्ञानिक क्षेत्रों के संदर्भ में लगभग सभी क्षेत्रों की परियोजनाओं को समर्थन दिया गया है जैसे भौतिकी और खगोलशास्त्र (69 परियोजनाएं), रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान (55 परियोजनाएं), जीवविज्ञान और चिकित्सा विज्ञान (34 परियोजनाएं), पृथ्वी विज्ञान (32 परियोजनाएं), गणित (27 परियोजनाएं), इंजीनियरिंग विज्ञान (23 परियोजनाएं) और कंप्यूटर विज्ञान एवं दूरसंचार (14 परियोजनाएं) आदि। इन परियोजनाओं के लगभग 800 शोध प्रकाशित हुए हैं। पिछले वर्ष इस कार्यक्रम में अंतर विभागीय अनुसंधान को भी जोड़ा गया है। पहले आमंत्रण में ही 52 प्रस्ताव प्राप् हुए जिसमें 17 प्रस्तावों को संयुक् रूप से लागू करने के लिए स्वीकृति दी गई। इससे द्विपक्षीय संबंधों में नए अवसरों का सृजन होगा।

डीएसटी के सचिव तथा अन् रूसी संस्थाओं ने आपसी सहयोग के लिए निम् विषयों पर आपसी सहमति व्यक् की है।

  • डीएसटी और एफएएसआईई के बीच समझौता ज्ञापन (लघु मध्यम क्षेत्र और स्टार्ट-अप कंपनियों के लिए अनुसंधान और विकास सहयोग को बढ़ावा)
  • डीएसटी और आरएफबीआर में मूलभूत विज्ञान के सहयोग को जारी रखना
  • प्रस्तावों के अगले आमंत्रण के लिए रूसी विज्ञान फाउंडेशन के साथ परिशिष्ट को अंतिम रूप देना।
  • प्रस्तावों के अंतिम आमंत्रण के लिए शिक्षा एवं विज्ञान मंत्रालय, रूस द्वारा डीएसटी दस्तावेजों की निगरानी तथा परियोजनाओं का संयुक्त चयन
  • समझौता पत्र को लागू किए जाने के लिए चर्चा जो पिछले वर्ष गोवा शिखर सम्मेलन में निष्कर्ष निकाला गया था।
  • अभिनव अनुसंधान तथा इसके लिए भारत-रूसी सेतु निर्माण (नवाचार) के संदर्भ में एक समझौते पत्र पर आर्थिक विकास मंत्रालय, रूस के साथ चर्चा और बातचीत।
  • साइबर भौतिक प्रणाली (बिग डेटा, साइबर सुरक्षा, इंटरनेट ऑफ थिंग्, सुपरकॉम्पिंग) में सहयोग पर सेंट पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी के साथ चर्चा।
  • द्विपक्षीय सहयोग में भागीदारी के लिए सेंट पीटर्सबर्ग के आईओएफएफई संस्थान के साथ चर्चा। (इसके वैज्ञानिकों में से एक को हाल ही में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था)

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download