9_Feb_Prelims_MCQ

1- नदियों के अपवाह प्रतिरूप से संबंधित सूची I एवं II को सुमेलित कीजिए-

सूची - I सूची – II

(अपवाह प्रतिरूप) (नदी)

a. पूर्वानुवर्ती 1- परियार

b. आयताकार 2- सोन

c. वृक्षाकार 3- गंगा

d. अनुवर्ती 4- कोसी

    a b c d

(A)    3 1 4 2

 (B) 4 2 3 1

 (C) 2 4 3 1

 (D) 2 4 1 3

2- निम्न में से कौन-से कथन सत्य है-

1- धारवाड़ क्रम की चट्टाने मानव जीवन से भी अधिक पुरानी है।

 2- आर्कियन क्रम की चट्टाने प्राथमिक चट्टानों के अपरदन व निक्षेपण से बनी हैं।

3- कुड़प्पा क्रम की चट्टानों का निर्माण धारवाड़ क्रम के चट्टानों के अपरदन व निक्षेपण से हुआ है।

4- विन्ध्यक्रम की चट्टाने परतदार चट्टाने हैं जिनका निर्माण जल निक्षेपों द्वारा हुआ है।

(A) 1 और 2

(B) 3 और 4

(C) 1, 2 और 3

(D) 1, 2, 3 और 4

3- निम्न में से कौन-कौन से कथन सत्य हैं-

1- शीतऋतु में पश्चिमोत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ से तथा पूर्वी तटीय भाग में उत्तर-पूर्वी व्यापारिक पवनों के प्रभाव से वर्षा होती है।

2- दक्षिण गोलार्द्ध की व्यापारिक हवाएँ भूमध्य रेखा को पारकर अपनी दायीं ओर मुड़ती हैं।

(A) केवल 1

(B) केवल 2

(C) 1 व 2 दोनों सही

(D) 1 व 2 दोनों गलत

4- निम्नलिखित सूची को सुमेलित कीजिए-

 सूची I सूची II

 (राष्ट्रीय पार्क) (राज्य)

 a. नामेरी 1- अरूणाचल प्रदेश

 b. बक्सा 2- पश्चिम बंगाल

 c, सिरोबी 3- असम

 d. मोउलिंग 4- मणिपुर

   a b c d

(A) 1 4 2 3

(B) 3 2 1 4

(C) 3 2 4 1

(D) 2 3 4 1

5- निम्न में से कौन-सा कथन सत्य है-

1- ITCZ निम्न वायुदाब का क्षेत्र है जो उत्तर-पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी व्यापारिक पवनों को एक-दूसरे से अलग करता है।

 2- जेटस्ट्रीम 20 डिग्री उत्तर व दक्षिण अक्षांशों से ध्रुवों के निकट धरातल से 6 से 12

किमी- की ऊँचाई के मध्य चलती है।

(A) केवल 1

(B) केवल 2

(C) दोनों सही

(D) दोनों गलत

1- (C) 
2- (B) 
3- (C)
4- (C) 
5- (A) 

To comment click@

https://gshindi.com/category/objective-questions/9-feb-prelims-mcq 

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download