बोगेनविल दुनिया के मानचित्र पर नया देश बनेगा

बोगेनविल दुनिया के मानचित्र पर नया देश बनेगा

दुनिया के मानचित्र पर जल्द एक नए देश का उदय होने जा रहा है। इंडोनेशिया के समीप प्रशांत महासागर इलाके में स्थित देश पापुआ न्यू गिनी के स्वायत्त क्षेत्र बोगेनविल के 98 फीसदी लोगों ने आजादी के समर्थन में मत दिया है। अब यह जनमत संग्रह पापुआ न्यू गिनी की संसद में पेश होगा। यहां इसका पारित होना तय है।

196वां राष्ट्र होगा       

पिछले महीने 23 नवंबर को यहां स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह की शुरुआत हुई लोगों ने खूब उत्साह दिखाया। दो सप्ताह तक चले मतदान में योग्य मतदाताओं में से लगभग 95 प्रतिशत लोगों ने अलग देश के समर्थन में मतदान किया। जनमत संग्रह में 1.81 लाख से ज्यादा मत पड़े। 1960 के दशक में बोगेनविल को अलग राष्ट्र बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी थी। 1980 के दशक तक यह मांग चरम पर पहुंच गई थी। आर्थिक संपदा पर अधिकार की लड़ाई आंदोलन की मुख्य वजह था। बोगेनविल का नामकरण फ्रांसिसी अन्वेषक लुइस-एनटॉयन डि बोगेनविल के नाम पर किया गया है। 1768 में बोगेनविल ने ही इस द्वीप की खोज की थी।

क्षेत्रफल : 8990 वर्ग किलोमीटरआबादी : 300000 ’ प्रमुख शहर : बुका, अरावाभाषा : तोक पिसीनप्रति व्यक्ति जीडीपी : 1000 डॉलर (लगभग सात लाख रुपये)

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download