भारत की 3 विश्व विरासतों को खतरा ( Three of India’s natural world heritage sites face threat from harmful activity: WWF)

  • विश्व वन्यजीव कोष (WWF) के एक सर्वे में दावा किया गया है कि भारत की 3 प्रमुख प्राकृतिक विश्व विरासतों को औद्योगिक गतिविधियों से खतरा है।
  • ये तीन प्रमुख प्राकृतिक विश्व विरासत - पश्चिमी घाट, सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान और मानस वन्य जीव अभयारण्य
  •  229 प्राकृतिक विश्व विरासत स्थलों में से 114 पर खतरा मंडरा रहा है, इसमें सुंदरवन, पश्चिमी घाट और असम के मानस वन्य जीव अभयारण्य भी शामिल है।India World Heritage sites

     

  • ख़तरे के कारण
  • खनन
  • अवैध लकड़ी कटान
  • तेल एवं गैस की खोज

सुंदरवन रॉयल बंगाल टाइगर के लिए जाना जाता है जबकि पश्चिमी घाट विश्व के प्रमुख जैवविविधता हॉटस्पॉट में शामिल है और मानस अभयारण्य भारतीय गैंडा समेत कई विलुप्तप्राय प्रजातियों का आवास है।

क्या है  विश्व विरासत स्थल 

  • ये  विश्व विरासत स्थल समिति' द्वारा चयनित होते हैं और यही समिति इन स्थलों की देखरेख यूनेस्को के तत्वाधान में करती है।
  • विश्व के सांस्कृतिक-ऐतिहासिक स्थलों को विरासतों के रूप में संरक्षित रखने के लिए यूनेस्को द्वारा प्रति वर्ष 18 अप्रैल को 'विश्व विरासत दिवस' भी मनाया जाता है।
  •  भारत की ऐतिहासिक महत्व की कुल 32 स्थल, विश्व विरासत स्थल सूची में दर्ज हैं। इनमें 25 सांस्कृतिक, जबकि 7 प्राकृतिक श्रेणी में शामिल हैं।

विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए जो स्थल महत्त्वपूर्ण हैं, 'विश्व विरासत स्थल समिति' का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है। इस समिति द्वारा ऐसे स्थलों को कुछ ख़ास परिस्थितियों में आर्थिक सहायता भी दी जाती है।

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download