भारत की कूटनीतिक नीति "कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रीन" क्या है?

News में क्यों :-

भारत के नए सेना चीफ जनरल बिपिन रावत ने पिछले दिनों 'कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रीन' का जिक्र किया था। हालांकि इससे पहले भारत इसे सार्वजनिक तौर पर स्वीकार करने से बचता रहा था।

=>क्या है कोल्ड स्टार्ट नीति:-

  • इस नीति को 2001 में संसद हमले के बाद तैयार किया गया था। संसद पर हमले के तुरंत बाद पाकिस्तान को जवाब देने के लिए सीमा पर भारतीय सेना की तैयारियों में वक्त लगा था।
  •  इसी दौरान पाकिस्तान ने जवाब देने की पुख्ता तैयारियां कर ली थीं। इसके बाद 'कोल्ड स्टार्ट डॉक्ट्रीन' बनाई गई।
  • यह एक तरह से 2001 में की गई चूक से ली गई एक सीख है। इसके तहत युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान को तैयारी का मौका दिए बिना सभी सेनाएं मिलकर तेजी से हमले को अंजाम देंगी।
  • युद्ध की स्थिति में अंतरराष्ट्रीय शक्तियों द्वारा सीजफायर की मांग से पहले ही ज्यादा नुकसान पहुंचा देने का कॉन्सेप्ट इसमें शामिल है। इसमें पाकिस्तान के इलाकों पर कब्जा और उसे परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से रोकने की भी बात है।

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download