Indias maritime boundary and Navy

1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना ने पाक सेना को धूल चटा दी थी। नौसेना के बहादुर जवानों ने इस युद्ध में चार दिसंबर 1971 के दिन पाकिस्तान के कराची हार्बर बंदरगाह को मिसाइलों से हमलाकर तबाह कर दिया था। नौसेना की इसी बहादुरी को याद करते हुए चार दिसंबर को नवसेना दिवस मनाया जाता है|

 

1. 1612 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने अपने जहाजों की सुरक्षा के लिए कम्पनी'ज मरीन का गठन किया जिसे बाद में रॉयल इंडियन नेवी के नाम से जाना गया। देश को आजादी मिलने के बाद इसी रॉयल इंडियन नेवी का 26 जनवरी 1950 पुनर्गठन किया गया जिसे भारतीय नौसेना के रूप में जाना गया। भारतीय नौसेना का पहला मिशन 1961 में पुर्तगाली नौसेना के खिलाफ था।

2- भारतीय नौसेना के पास मौजूद ब्रह्मोस मिसाइल दुनिया की सबसे तेज गति से वार करने वाली क्रूज मिसाइल है। यह 2.8 मैक से 3 मैक तक की स्पीड से दुष्मन को निशाना बना सकती है।

3- महाराजा छत्रपति शिवाजी राजे भोसले को इंडियन नेवी का जनक माना जाता है। कहा जाता है कि शिवाजी राजे ने गोवा से कोंकण के बीच व्यापार को सुरक्षित रखने के लिए एक मजबूत नेवी तैनात कर रखी थी।

4- आईएनएस विराट भारतीय नौसेना का पहला एअरक्राफ्ट कैरियर है जिसका दुनिया का सबसे पुराना कैरियर भी माना जाता है। वहीं आईएनएस विक्रांत भारतीय नौसेना का भारत में ही निर्मित पहला विमान वाहक पोत है।

5- 26/11 हमले के बाद इंडियन नेवी ने 2009 में सागर प्रहरी बल का गठन किया गया जिसकी जिम्मेदारी बंदरगाह इलाके में लगातार गस्त लगाना और निगरानी रखना है।

6- भारतीय नौसेना की स्पेशन ऑपरेशन को अंजाम देने वाली इकाई नाम है मगरमच्छ। इस टुकड़ी से आतंकी खौफ खाते हैं और इन्हें दाड़ी वाली फौज के नाम से बुलाते हैं। मगरमच्छ या मारकोज जवानों की ट्रेनिंग इतनी सख्त होती है कि 90 फीसदी जवान इसे बीच में ही छोड़ देते हैं। लेकिन इस ट्रेनिंग को पास करने वाले जांबाज किसी भी मुश्किल हालात में हर काम को अंजाम देने की क्षमता रखते हैं।

7-दुनिया की दो नौसेनाओं के पास ही अपनी हवाई सुरक्षा की टीम है जिनमें एक भारतीय नौसेना है जिसके पास अपनी एरोबेटिक टीम है। इस टीम का नाम है सागर पवन।

8- भारतीय नौसेना ने नॉर्थ पोल और साउथ पोल पर पहुंचने का अभियान पूरा कर चुकी है।

9- 1971 में  भारत पाक युद्ध के दौरान, भारतीय नौसेना ने अनोखा प्रयोग करते हुए एंटीशिप क्रूज मिसाइल से पाकिस्तान के बंदरगाह में मौजूद तेल टैंकों और अड्डों को तबाह कर दिया था।

10- केरल स्थित इझीमाला एकेडमी एशिया की सबसे बड़ी नेवी एकेडिमी है।

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download