आंग सान सू की का भारत दौरा: भारत और म्यांमार के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढाने पर सहमती

- भारत और म्यांमार के बीच विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर कृषि, बिजली और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए विस्तृत बातचीत हुई और 3 समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये।

- इस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी और भारत की यात्रा पर आयीं म्यांमार की स्टेट कौंसलर/ विदेश मंत्री ने आपसी विश्वास के क्षेत्र को और सुदृण करने पर जोर दिया।

- भारत ने सुश्री सू की को विश्व का महत्वपूर्ण नेता बताते हुए कहा कि अपने देश में लोकतंत्र की स्थापना के लिए किये गये उनके संघर्ष और सफलता से पूरे विश्व को प्रेरणा मिली

- सुश्री सू की ने इस मौके पर महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए कहा कि म्यांमार के लोग आर्थिक और राजनीतिक विकास की दिशा में कदम बढ़ाते हुए उससे लाभान्वित होने की उम्मीद कर रहे हैं।

- दोनों नेताओं ने भारत और म्यांमार के सुरक्षा हितों पर जोर दिया।
- भारत ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता की दिशा में काम करने के लिए दोनों देशों के बीच ज्यादा करीबी सहयोग का आह्वान किया।
- भारत ने म्यांमार को एक अरब डॉलर की जो सहायता दी है, उसका उद्देश्य म्यांमार का चहुंमुखी विकास करना है।

- भारत को म्यांमार के साथ कलादान परियोजना और त्रिपक्षीय राजमार्ग समेत व्यापक साझेदारी की उम्मीद है। - सू की ने भारत और यहां के व्यापारिक समुदाय से कहा कि वे व्यापार और आर्थिक क्षेत्र के अलावा ‘विश्वास में भी निवेश’ करें।

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download