=>"सीरिया में चल रहे गृह-युद्ध को समाप्त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय वार्ता"
- सीरिया समस्या का कूटनीतिक तथा राजनीतिक तरीके से हल निकालने के लिए 11 देशों की अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय वार्ता का आयोजन ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में किया गया।
- इस वार्ता में शामिल यह 11 देश थे – अमेरिका, रूस, सऊदी अरब, तुर्की, ईरान, मिस्र, कतर, लेबनान, फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी। इसके अलावा यूरोपीय संघ (EU) के प्रतिनिधि भी इस वार्ता में शामिल हुए थे।
- हालांकि सीरियाई सरकार अथवा विपक्ष के प्रतिनिधियों की कमी इस महत्वपूर्ण बैठक में काफी खली।
- वहीं ईरान को सीरिया से सम्बन्धित समस्या पर बुलाई गई किसी अंतर्राष्ट्रीय वार्ता में पहली बार बुलाया गया।
- उल्लेखनीय है कि सीरिया में चल रहा गृह-युद्ध अब अपने पाँचवें वर्ष में चल रहा है। संयुक्त राष्ट्र (UN) के आंकड़ों के अनुसार इस युद्ध में अब तक लगभग ढाई लाख लोग मारे गए हैं तथा लगभग 2 करोड़ से अधिक लोग शरणार्थी बन गए हैं।
- यह युद्ध यूरोप के शरणार्थी संकट का प्रमुख कारण है जिसने पूरे यूरोप को अपनी जकड़ में ले रखा है।
- वहीं इस युद्ध के कारण आतंकी संकट इस्लामी स्टेट (IS) ने सीरिया तथा पश्चिमी इराक के काफी बड़े क्षेत्र में अपना कब्जा कर लिया है।