संयुक्त राष्ट्र (United Nations) स्थापना की 70वीं वर्षगाँठ

- स्थापना :- 24 अक्टूबर 1945

- संयुक्त राष्ट्र जोकि विश्व का सर्वोच्च अंतर्रसरकारी संगठन है, की स्थापना संपूर्ण विश्व में शांति व सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से 24 अक्टूबर 1945 को की गई थी। 
- इस प्रकार संगठन ने 24 अक्टूबर 2015 को अपनी स्थापना के 70 वर्ष पूरे कर लिए।

✓✓ 1935-45 के विनाशकारी द्वितीय विश्व-युद्ध की समाप्ति पर 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने गहन चिंतन तथा तमाम आपसी मतभेदों को भुलाते हुए वैश्विक शांति, सुरक्षा तथा मानवीय प्रगति की प्रतिबद्धता को मूर्तिरूप प्रदान करने वाले एक नए संगठन की स्थापना की। इस संगठन को नाम दिया गया संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations Organisation)

✓✓ संयुक्त राष्ट्र ने प्रथम विश्व युद्ध के बाद स्थापित किए गए लीग ऑफ नेशन्स (League of Nations) नामक संगठन का स्थान लिया।

=>"उद्देश्य"
संयुक्त राष्ट्र का तात्कालिक उद्देश्य किसी बड़े सशस्त्र संघर्ष को होने से रोकना था। स्थापना के समय संयुक्त राष्ट्र के 51 सदस्य राष्ट्र थे तथा वर्तमान में इस संगठन की कुल सदस्य संख्या 193 है। भारत इसके संस्थापक सदस्यों में से था।

- संयुक्त राष्ट्र की 70वीं वर्षगाँठ पर विश्व भर में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत दुनिया भर की कुछ प्रसिद्ध इमारतों जैसे प्रसिद्ध भवनों, पुलों, संग्रहालयों, इत्यादि को संयुक्त राष्ट्र के हल्के नीले रंगे से प्रकाशित किया जा रहा है।

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download