24 June Prelims Questions (MCQ)

1- निम्न में कौन-सा/से सत्य है-

1- भारतीय शीत मरूस्थल भारतीय मानसून द्वारा प्रभावित नहीं होते क्योंकि ये वर्षा छाया क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

2- मरूस्थलीय मिट्टी क्षारकों के प्रति उदासहीन होती है।

सही कुट चुनें-

(A)  केवल 1

(B)  केवल 2

(C)  दोनों

(D)  न तो 1 और न ही 2

2- मधुबनी पेंटिंग के बारे में निम्न कथनों पर विचार करें-

1- प्राकृतिक रंग और रंगने वाले पदार्थ का प्रयोग।

2- त्रिवीमीय प्रभाव।

3- जन्म, शादी व त्योहारों जैसे विषयों का प्रदर्शन।

नीचे दिये गये विकल्पों से सही उत्तर चुनें-

(A)  1 और 2

(B)  1 और 3

(C)  2 और 3

(D)  1, 2 और 3

3- निम्न में से किसने साइमन कमीशन का विरोध किया।

1- उदारवादी राष्ट्रवादी

2- उग्रवादी राष्ट्रवादी

3- मुस्लिम लीग

नीचे दिये गये विकल्पों से सही उत्तर का चयन करें-

(A)  1 और 2

(B)  1 और 3

(C)  2 और 3

(D)  1, 2 और 3

4- मुद्रास्फीति के बारे में निम्न कथनों की विवेचना करें तथा सही कथन का चयन करें?

1- रिर्वस रेपों दर को कम करना, मुद्रास्फीति को नियंत्रण करने के लिए सांकेतिक मौद्रिक नीति हो सकती है।

2- अगर बाजार में मुद्रास्फीति हो जो मुद्रा की क्रय शक्ति कम हो जाती है।

3- मुद्रास्फीति ऋणी को फायदा पहुंचाता है।

कूटः-

(A)  केवल 1

(B)  1 और 2

(C)  2 और 3

(D)  उपरोक्त सही

5- ओपिनियन पोल और एक्जिट पोल सर्वे के बारे में क्या सत्य है?

1- ओपिनियन पोल सर्वे चुनाव के बाद करवाए जाने वाले सर्वेक्षण हैं।

2- ओपिनियन पोल और एक्जिट पोल सर्वे, दोनों के नतीजों का प्रकाशन चुनाव के 24 घंटे पहले से लेकर चुनाव के अंतिम चरण की समाप्ति तक नहीं हो सकता है।

नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर

चुनिए-

(A)  केवल 1

(B)  केवल 2

(C)  1 और 2 दोनों

(D)  न तो 1 न ही 2

********

1- (D)

2- (B)  मधुबनी पेटिंग में त्रिवीमीय प्रभाव का प्रयोग नहीं हुआ। मुगल पेटिंग में त्रिवीमीय चित्र का प्रयोग हुआ।

3- (D)

4- (C) बैंक दर में बढ़ोत्तरी मुद्रास्फीति से निपटने का कारगर तरीका है।

5- (D)  ओपिनियन पोल और एक्जिट पोल के बारे में - ओपिनियन पोल सर्वे चुनाव के पहले करवाऐ जाते है। ओपिनियन पोल और एक्जिट पोल सर्वे, दोनों के नतीजों का प्रकाशन चुनाव के 48 घण्टे पहले से लेकर चुनाव के अंतिम चरण की समाप्ति तक नहीं हो सकता है। उपरोक्त दोनों कथन असत्य है।

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download