28 June Prelims Questions (MCQ)

1- निम्न कथनों पर विचार करें?

1- प्राथमिक अनुक्रमण, द्वितीयक अनुक्रमण से तीव्र होता है।

2- पारिस्थितिकी अनुक्रमण का विवरण आमतौर पर वनस्पति के बदलाव पर केन्द्रित होता है।

3- जब अनुक्रमण होता है तब जानवरों और अपघटनकर्ता की संख्या और प्रकार बदल जाते है।

उपरोक्त में कौन सा/से कथन सही है-

(A)  1 और 2

(B)  1 और 3

(C)  2 और 3

(D) उपरोक्त सभी

2- अफ्रलाटॉक्सिन क्या है?

(A)  कवक द्वारा उत्पन्न विष

(B)  जीवाणु द्वारा उत्पन्न विष

(C)  वायु प्रदूषकों द्वारा उत्पन्न विष

(D) मानव शरीर से उत्पन्न एक प्रकार का विष

3- वैदिक काल के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें-

1- चर्तुराश्रम व्यवस्था केवल महिलाओं के लिए लागू नहीं था।

2- जीवन का परम् उद्देश्य धर्म, अर्थ, काम के द्वारा मोक्ष या मुक्ति को पाना।

3- वैदिक लोग व्यक्तिगत रूप से या जन के कल्याण के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना करते थे।

उपरोक्त कथन में कान-सा/से सही है?

(A)  1 और 2

(B)  केवल 2

(C) 2 और 3

(D) उपर्युक्त सभी

4- निम्नलिखित कथनों पर विचार करें?

1- आमेजन नदी अटलांटिक महासागर में गिरती है।

2- नील नदी लाल सागर में गिरती है।

3- मिसीसिपी मिसौरी मैक्सिको की खाड़ी में गिरती है।

4- मेकांग पूर्वी चीन सागर में गिरती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही उत्तर है?

(A)  1 और 3

(B)  2, 3 और 4

(C) उपरोक्त सभी

(D) 1 और 4

5- जैव नैतिकता मुख्यतः सम्बंधित हैः-

1- अनैतिक क्रियाकलापों, जैसे जानवरों में जीन क्लोनिंग, का विनियमन

2- जैव-चोरी (बायोपाइरेसी) की रोकथाम

3- जैविक पदार्थों की चोरी की रोकथाम

4- जीवविज्ञान में समस्याओं का नैतिक मार्गदर्शन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिएः

(A)  केवल 1

(B)  केवल 1 और 2

(C) केवल 2 और 4

(D) 1, 2, 3 और 4

********

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download