GS Hindi Prelims Challenge 02 Mar 2017

Q1-चिल्ले -कलां' है
 
A- एक हिंसक धूल तूफान है जो थार में सर्दियों के दौरान चलती है।
B- कश्मीर में चालीस दिन की कठोर सर्दियों की अवधि।
C- त्रिपुरा में प्रतिवर्ष देखी जाने वाली घटना जब ओला , बारिश और बर्फ एक ही समय में गिरता है।
D- पूर्वी हिमालय से नीचे चलने वाली 60 से  100 किलोमीटर प्रति घण्टे की तेज रफ़्तार वाली हवाएं।


Q2- वैश्विक भुखमरी सूचकांक के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही है।

1- यह प्रति वर्ष अंतराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसन्धान संसथान (IFPRI) के द्वारा जारी किया जाता है।
2- सूचकांक में उच्च मान देश की अच्छी स्थिति को दर्शाता है, वहीं काम मान देश में भुखमरी की भयावहता की स्थिति को दर्शाता है।

अपने उत्तर का चयन कीजिये-
A- केवल 1
B- केवल 2
C- 1 और 2 दोनों।
D- इनमें से कोई नहीं।


Q3-निम्नलिखित में से कौन सा भारत सरकार 1919 अधिनियम के विषय में गलत है।

A- प्रान्तों में द्वैध शासन की शुरुआत हुई।  
B- मुस्लिमों के लिए सांप्रदायिक निर्वाचन प्रणाली की स्थापना की गई।
C- भारत मंत्री के वेतन भत्तों को भारतीय राजस्व के स्थान पर ब्रिटिश राजस्व से दिया जाने लगा।
D- महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्रदान किया गया।


Q4- उष्ण कटिबंधीय चक्रवात के विषय में कौन सा सत्य है/हैं-

1- इनकी उत्पत्ति केवल भूमध्यरेखा पर डोलड्रम क्षेत्र में गर्म सागरों के ऊपर होती है।
2- इन चक्रवातों की ऊर्जा का मुख्य स्रोत संघनन की गुप्त ऊष्मा है।
3- सागरों के ऊपर ये चक्रवात अपने प्रचंड रूप में होते हैं परंतु स्थल पर पहुँचने के क्रम में ये क्षीण हो जाते हैं।

सही उत्तर का चयन कीजिये
A-केवल 1 और 2
B-केवल 1 और 3
C-केवल 2 और 3
D-सभी कथन सत्य हैं  


Q5-मैन्ग्रोव वनस्पतियों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है-

A- ये उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के सुरक्षित तटों, ज्वरनादमुखों, पश्चजल, लैगून एवं पंक जमावों में विकसित होते हैं।
B- मैंग्रोव वनस्पतियां खारे पानी के साथ साथ स्वच्छ जल में भी उग सकती हैं।
C- काली मैंग्रोव वनस्पति (कच्छ वनस्पतियों) की खारे पानी को सहने की क्षमता सबसे अधिक होती है।
D- इन वनस्पतियों के लिए गर्म एवं नम जलवायु अत्यंत उपयुक्त होती है।

 
उत्तर-
1-B
2-A
3-B
4-C
5-C
 

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download