GS Hindi Prelims Challenge 06 Mar 2017

Q1- कंपनी बिल-2012 में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व  को कंपनियों के लिए अनिवार्य बनाया गया है. इस बिल के तहत निम्नलिखित में से किस गतिविधि की पहचान नही की गयी है?
 
A- चरम भूख और गरीबी को समाप्त करना 
B- बाल मृत्यु दर को कम करना और मातृव स्वास्थ्य को सुधारना 
C- आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग को रोजगार में आरक्षण देना 
D- HIV, AIDS, मलेरिया और दूसरी अन्य बिमारियों की रोकथाम करना 
 
 
 
 
Q2- 'हरित ऊर्जा गलियारा परियोजना सुविधा' उपलब्ध कराती है-
 
A- राष्ट्रीय ग्रिड को नवीकरणीय ऊर्जा की उपलब्धता 
B- एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में ईंधन और अन्य ऊर्जा उत्पाद के परिवहन की उपलब्धता 
C- पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा उत्पादन करने वाली इकाइयों का सम्पूर्ण भारत में निर्माण 
D- नवीकरणीय ऊर्जा से सम्बंधित समर्पित गलियारा 
 
 
 
 
Q3-राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के सम्बन्ध में इन कथनों पर विचार कीजिये-
 
1- यह पर्यावरण सम्बंधित कानूनों के प्रवर्तन व सम्बंधित मामलों के निस्तारण हेतु कार्य करता है परन्तु पर्यावरणीय क्षति की पूर्ति के लिए सहायता और क्षतिपूर्ति का आदेश नही दे सकता.
2- सर्वोच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायधीश ही इसका अध्यक्ष हो सकता है.
 
सही कथन का चयन कीजिये 
A- केवल 1
B- केवल 2
C- 1 और 2 दोनों
D- इनमें से कोई नहीं
 
 
 
 
 
Q4-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये 
 
1- कल्याणकारी राज्य से तात्पर्य ऐसे राज्य से है जहाँ सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय हो.
2- भारतीय संविधान के उद्देशिका में कल्याणकारी राज्य का आदर्श प्रतिष्ठापित है.
3- संविधान के अनुच्छेद 36 से 51 तक अनेक ऐसे प्रावधान हैं जो कल्याणकारी राज्य की अवधारणा से प्रेरित हैं.
 
इनमें से कौन सा कथन सत्य है 
A- केवल 1 और 2
B- केवल 1 और 3
C- केवल 2 और 3 
D- सभी कथन सत्य हैं  
 
 
 
 
Q5-निम्नलिखित मंदिरों पर विचार कीजिये-
 
1-कंदरिया महादेव मंदिर 
2-लक्षमण मंदिर 
3-दशावतार मंदिर 
 
इनमें से कौन सा/से पंचायतन शैली के मंदिर हैं?
A- केवल 1 और 2
B- केवल 1 और 3
C-केवल 2 और 3
D- सभी सत्य हैं

 

उत्तर-
1-C
2-A
3-D
4-B
5-D

 

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download