GS Hindi Prelims Challenge 10 Mar 2017

Q1- प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-

 
1- इस योजना का उद्देश्य मार्च 2019 तक 6 करोड़ ग्रामीण परिवारों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाना है |
2- योजना को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की देखरेख में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वयं सहायता समूहों के सक्रिय सहयोग के माध्यम से लागू किया जाएगा |
 
सही कथन का चयन कीजिये-
A- केवल 1
B- केवल 2
C- 1और 2 दोनों
D- इनमें से कोई नहीं 
 
 
Q2-संविधान अपराधों की दोषसिद्धि के विरूद्ध कुछ निश्चित रक्षोपाय उपलब्ध कराता है. इसमें शामिल है-
1- स्वयं अपने विरुद्ध साक्षी बनने से संरक्षा 
2- दोहरी सजा के विरुद्ध सुरक्षा 
3- किसी व्यक्ति को अपराध के आधार की जानकारी दिए बिना गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है
4- किसी दोषी को सजा देने हेतु दाण्डिक कानूनों को पूर्वव्यापी  रूप से नहीं लागू किया जाना चाहिए
 
नीचे  दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनें-
A- 1,3 और 4
B- 2,3 और 4
C- 1,3 और 3
D- सभी कथन सत्य हैं
 
 
Q3-संविधान में प्रतिष्ठित मूल अधिकार राज्य के लिए बाध्यकारी हैं. इस उद्देश्य से निम्नलिखित में से कौन सा राज्य नहीं है-
 
A- सार्वजनिक निगमें 
B- वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसन्धान परिषद् 
C- भारत में क्रिकेट के लिए बोर्ड ऑफ़ कण्ट्रोल
D- भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी संघ
 
 
Q4-दो पादप समुदायों के बीच के संक्रमणशील क्षेत्र को कहा जाता है-
 
A- इकोटोप
B- इकोटोन
C- सीरे
D- इनमें से कोई नहीं
 
 
Q5-ओजोन क्षरण के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है-
 
1- ध्रुवीय समतापमंडलीय बादल ओजोन क्षरण को तीव्र करते हैं
2- ह्योगो फ़्रेमवर्क ओजोन क्षरण के लिए उत्तरदायी तत्वों के उन्मूलन के कार्य को देखता है
3- ओजोन क्षरण को डॉबसन इकाई के रूप में माप जाता है 
4- पराबैंगनी किरणें त्वचा कैंसर, मोतियाबिंद, तथा मानव शरीर में विटामिन डी के उत्पादन में कमी के लिए उत्तरदायी हैं
 
ऊपर दिए गये कथनों में से सही कूट का चयन कीजिये-
A- 1 और 3
B- 2 और 4
C- 1,3 और 4
D- 1,2,3 और 4
 
 
उत्तर-
1- A
2- D
3- C
4- B
5- A

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download