GS HINDI PRELIMS CHALLENGE 29 March 2017

Q1- भरतनाट्यम नृत्य से सम्बंधित निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं-
 
1-यह केरल की प्राचीन नृत्य विधा है जिसका सम्बन्ध देवदासियों के एकल नृत्य प्रस्तुति सादिर से है
2-इस नृत्य में तांडव और लास्य दोनों पर सामान मात्रा में बल दिया जाता है
3-इस विधा को वैश्विक पहचान दिलाने का श्रेय रुक्मिणी देवी को है
 
कूट-
A- केवल 1
B- 1 व 2
C- 2 व 3
D- सभी कथन सत्य हैं 
 
 
Q2- निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/ से  सही है/हैं-
1- बुद्ध द्वारा सारनाथ में दिया गया प्रथम उपदेश धर्मचक्रप्रवर्तन कहलाता है
2- साँची का स्तूप बुद्ध के धर्मचक्रप्रवर्तन की स्मृति में बनवाया गया था
 
कूट-
A- केवल 1
B- केवल 2
C- 1 व 2
D- इनमें से कोई नहीं
 
 
Q3-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1- राष्ट्रीय हरित भारत मिशन पारिस्थितिकीय संतुलन के परिरक्षण औरत जैव विविधता को बचाये रखने के लिए शुरू किया गया है
2- इसका प्रमुख उद्देश्य वर्ष 2019 तक वन क्षेत्रों में 5  मिलियन हेक्टेयर की वृद्धि करना है
3- इसका लक्ष्य वनों एवं वनों पर आधारित आस-पास रहने वाले परिवारों की आजीविका में वृद्धि करना भी है
 
सही कथन का चयन कीजिये-
A- केवल 1
B- 1 व 3
C- केवल 3
D- 1,2,3
 
 
Q4-केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में निम्नलिखित निकायों में से किस एक को संवैधानिक समर्थन देने की मंजूरी दे दी है?
A- सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा वर्ग के लिए राष्ट्रीय आयोग
B- अनुसूचित जनजातियों के लिए राष्ट्रीय आयोग
C- भारत के अटॉर्नी जनरल
D- राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद
 
 
Q5-'लिम्बु' और 'तमांग' 'जनजातियां भारत के किस हिस्से में पायी जाती हैं-
 
A- पश्चिमी भारत
B- पूर्वोत्तर भारत
C- दक्षिण भारत
D- मध्य और पूर्वी भारत
 
उत्तर-
1- C 
भरतनाट्यम तमिलनाडु की नृत्य विधा है 
2-  A
धर्मचक्रप्रवर्तन के स्मृति में अशोक ने सारनाथ का स्तम्भ बनवाया था 
3- B
4- A
5- B
वर्तमान में सिक्किम विधानसभा में 32 सदस्य हैं और इसे बढ़ाकर 40 कर दिया जाएगा। प्रस्तावित अतिरिक्त आठ सीटों में से पांच सीट लिम्बु और तमांग जनजातियों के लिए आरक्षित की जाएँगी 

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download