GS HINDI PRELIMS CHALLENGE 30 March 2017

Q1- निम्नलिखित में से कौन सा/ से गुप्तकाल से सम्बंधित है/हैं-
1- बाघ की गुफाएं 
2- अजंता की गुफाएं 
3- जूनागढ़ की गुफाएं
 
कूट-
A- 1 व 2
B- 1 व 3
C- 2 व 3
D- 1,2 व 3
 
 
Q2- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये-
1- राज्य से यह अपेक्षा की जाती है की वह राज्य के नीति निदेशक तत्वों के अलोक में भारत के राज्यक्षेत्र में रहने वाले निवासियों के हित में विनियम और कानून का निर्माण करे
2- मानव दुर्व्यापार और बलात श्रम का प्रतिषेध तथा मादक पेयों और स्वास्थ्य के लिए हानिकर औषधियों के औषधीय प्रयोजनों से भिन्न उपयोग का प्रतिषेध राज्य के नीति निदेशक तत्वों में शामिल हैं
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/ से सही है/हैं-
A- केवल 1
B- केवल 2
C- 1 और 2 दोनों
D- न तो 1 न ही 2
 
Q3-निम्नलिखित में से कौन सी योजनाएं जनजातीय कल्याण को बढ़ावा देती हैं-
1- मनरेगा योजना 
2- दीनदयाल अंत्योदय योजना 
3- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 
4- स्टैंड अप इंडिया स्कीम 
कूट-
A- 1,2 व 3
B- 2 व 4
C- 1 व 4
D- 1,2,3 व 4
 
 
Q4-मध्यकालीन भारत के इतिहास में मुकद्दम कौन थे-
A- काजी जो शासक के नाम पर फतवे जारी करते थे
B- राजसी परिसंपत्तियों की देखभाल करने वाले संरक्षक 
C- गावों के मुखिया या प्रमुख
D- विदेशी यात्री जो राजा का दूत बनकर आते थे
 
 
Q5- हेरिटेज हीरो पुरस्कार निम्नलिखित में से किस संगठन द्वारा दिया जाता है-
A- ग्रीनपीस इंडिया
B- प्रकृति के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संघ (IUCN) 
C- विश्व वन्य जीव निधि (WWF)
D- संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन  
 
 
Answers :
1-D
2-A
मानव दुर्व्यापार और बलात श्रम का प्रतिषेध संविधान के अनुच्छेद 23 के तहत एक मौलिक अधिकार है जबकि  मादक पेयों और स्वास्थ्य के लिए हानिकर औषधियों के औषधीय प्रयोजनों से भिन्न उपयोग का प्रतिषेध राज्य के नीति निदेशक तत्वों में शामिल हैं
3-D
4-C
5-B

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download