GSHINDI PRELIMS CHALLENGE 4 May 2017

1. भारत में सर्वाधिक जैव विविधता किन क्षेत्रों में पाई जाती है –

  1. उत्तर पूर्व
  2. पश्चिमी हिमालय
  3. पश्चिमी घाट
  4. पूर्वी घाट

2. हॉटस्पॉट शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया –

  1. नार्मन मेयर
  2. केट जेक्सन
  3. हेनरी निकोलस
  4. कोई नहीं

3. एजी 600 क्या है-

  1. टी बी की दवा
  2. एक सुपर्बग
  3. इसराईल और भारत के साझा प्रयास से निर्मित बैलिस्टिक मिसाइल
  4. विश्व का सबसे बड़ा एम्फिबियन विमान

 

4. होगेनक्कल ,भार्चुकी और बाल्मुरी जलप्रपात किस नदी पर है -

  1. पेरियार
  2. कावेरी नदी
  3. गोदावरी नदी
  4. कृष्णा नदी

5. निम्न को सुमेलित करे-

a.डोंगरिया खोंड- 1.सिक्किम

b.जारवा -    2.हिमाचल प्रदेश

c.लेपचा -     3.ओड़िसा

d.गद्दी  -      4.अंडमान निकोबार

a b c d

A.12 3 4

B.3 4 1 2

C.3  2 1 4

             D.1 4 3 2

 

 

1.a भारत  में जैव विविधता –

  • उत्तर पूर्व -३०%
  • पश्चिमी घाट -२६%
  • पूर्वी घाट -२४%
  • पश्चिमी हिमालय -१०%
  • मध्य एवं गंगा मैदान -९%
  • पश्चिमी मरुस्थलीय भाग -१%

2.a

  • हॉटस्पॉट शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग 1988 में नार्मन मेयर ने किया था
  • हॉटस्पॉट विश्व के एसे क्षेत्र है जहाँ प्रजातियों की अत्याधिक विविधता पाई जाती है  विश्व की इन विविधता बाहुल्य क्षेत्रों की सूची में भारत के चार क्षेत्र सम्मलित है –
  • इंडो बर्मा क्षेत्र 
  • हिमालय क्षेत्र
  • पश्चिमी घाट एवं श्रीलंका
  • सुंडालेंड क्षेत्र (निकोबार द्वीप )   

3.D एजी600  चीन द्वारा निर्मित विश्व का सबसे बड़ा एम्फिबियन विमान है इसकी लम्बाई ३७ मी है जो अधिकतम 53.5 टन भार के साथ उड़ान भरने में सक्षम है इस विमान का मुख्या रूप से उपयोग आपात स्थितियों में राहत बचाव कार्य ,जंगलों में आग पर काबू पाने और समुद्री पर्यावरण की निगरानी के लिए किया जायेगा

4. B कावेरी नदी दक्षिण भारत में ब्रह्मगिरी पहाड़ी से निकली है और केरल कर्णाटक ,तमिलनाडु ,पुदुचेरी राज्यों में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है Iअमरावती , हेमावती ,सुवार्नावती , कविनी ,भाविनी इसकी सहायक नदिया है Iभार्चुकी तथा बाल्मुरी जलप्रपात कावेरी नदी पर कर्नाटक राज्य में स्थित हैंजबकि होगेनक्कल जलप्रपात कावेरी नदी पर तमिलनाडू में स्थित है

5.b

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download