GS HINDI PRELIMS CHALLENGE 16 May 2017

1.निम्नलिखित मौसमी दशाएं किस फसल  से संबंधित है-

यह फसल भारी वर्षा और उच्च तापमान के क्षेत्रों में उपजाई जाती है  इसकी कृषि पूर्वी भारत में विशेष तौर पर पश्चिम बंगाल असम बिहार उड़ीसा तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में की जाती है इसके लिए शुअपवाहित   काँप दोमट मृदा की आवश्यकता होती है जिसका बाढ़ द्वारा नवीकरण होता रहता है

  1. जूट
  2. कपास
  3. गन्ना
  4. गेंहू

उत्तर--A

2. निम्नलिखित में से  कौन  सी फसलें तिलहन की फसलें है-

  1. सरसों
  2. सूरजमुखी
  3. खेसारी
  4. मूंगफली
  5. उड़द

सही कथन का चुनाव करें-

  1. केवल 1,२  और 4
  2. केवल1,3  और 4
  3. केवल 3  और 4
  4. 1,२,3,4  और5

उत्तर-A

व्याख्या- भारत में कुल 9 प्रकार की तिलहन फसलों का उत्पादन किया जाता है-

           सरसों, तोरिया, अलसी, सोयाबीन, मूंगफली, सूरजमुखी, कुसुम ,अरंडी आदि  है

जबकि खेसारी उड़द  दलहन की फसलें हैं

 

3. दलहन की फसल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

  1. भारत दलहन का विश्व में  दूसरा  सबसे बड़ा उत्पादक व सबसे बड़ा उपभोक्ता है
  2. दलहन के उत्पादन में कमी का मुख्य कारण इनका बरानी इलाकों में उत्पादन सिंचाई का अभाव व कीटों का प्रकोप है
  3. दलहनी फसलों की पैदावार मृदा में पोषक तत्व में वृद्धि करती है
  4. दलहन फसलों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए हाल ही में सरकार ने दलहन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा की है

      सही कथन का चुनाव करें-

  1. 1 , २,3, और4
  2. केवल1,२,  और 3
  3. केवल २,3  और 4
  4. केवल1, 3  और4

उत्तर-C

व्याख्या- भारत विश्व  में  दलहन का सबसे बड़ा उत्पादक एवं सबसे बड़ा उपभोक्ता है अतः कथन एक गलत है

4. ई- पशु हाट  पोर्टल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

  1. यह राष्ट्रीय बोवाइन उत्पादकता मिशन  के अंतर्गत स्थापित किया गया है
  2. यह पोर्टल देसी नस्लों की प्रजनको और किसानों को जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराएगा

सही कथन का चुनाव करें

  1. केवल 1
  2. केवल 2
  3. 1  और 2
  4. ना तो 1  ना  तो 2

उत्तर-C

5. रेशम कीट पालन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-

  1. व्यावसायिक स्तर पर रेशम कीट पालन  व उत्पादन को मोरी कल्चर तथा रेशम कीट पालन के लिए शहतूत की खेती को  सेरीकल्चर कहा जाता है
  2. भारत रेशम की पांचों प्रजातियां  उत्पादित करने वाला विश्व का एकमात्र राष्ट्र है
  3.  तसर का उत्पादन मुख्य रूप से झारखंड में.  मूंगा रेशम का असम मेंऔर शहतूत रेशम का कर्नाटक में उत्पादन किया जाता है

सही कथन का चुनाव करें-

  1. केवल १  और २
  2. १,२  और ३
  3. केवल२   और ३
  4. केवल १  और ३

 

उत्तर-C

व्याख्या- व्यावसायिक स्तर पर रेशम कीट पालन  व  उत्पादन  सेरीकल्चर तथा रेशम कीट पालन के लिए शहतूत की खेती मोरी कल्चर कहलाती है

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download