18 May Rajasthan

1. प्रदेशमें 112 नई नगर पालिकाएं:

  • 5 हजार से अधिक आबादी की 112 नई अरबन लोकल बॉडी (पालिका) गठित होगी
  • प्रदेश में नई नगरपालिकाएं बनने के बाद कुल पालिकाओं और निकायों की संख्या 300 हो जाएगी
  •  क्राइटेरिया 
  • शहर 5 हजार से अधिक आबादी के हैं,
  •  75 फीसदी महिला-पुरुष गैर कृषि कार्य करने वाले होने चाहिए।
  • इसके अलावा एक वर्ग किलोमीटर में 400 लोगों की आबादी जरूरी की गई है।
  • इस आधार पर राजस्थान में 112 नए शहर पालिका बनने योग्य माने गए हैं। 
  • केंद्रके नए निर्देश सर्वे के अनुसार सर्वाधिक नई पालिकाएं पश्चिमी बंगाल में 780, केरल में 461, तमिलनाडु में 376, महाराष्ट्र में 279, उत्तरप्रदेश में 267, आंध्रप्रदेश तेलंगाना में 228, झारखंड में 188, गुजरात में 153, कर्नाटक में 126, असम में 126, उड़ीसा में 116 मध्यप्रदेश में 112 बनाई जाएगी।

2. बायोमास ऊर्जा नीति 2010 में संशोधन को मंजूरी:

  • बायोमास ऊर्जा नीति 2010 में लागू की गई लेकिन अब तक निवेशकों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई।
  •  अब तक सिर्फ एक कंपनी ही इस क्षेत्र में निवेश के लिए आगे आई है।
  • इस नीति को ज्यादा आकर्षक बनाने का फैसला लिया गया है। 
  •  संशोधन के जरिए बायोमास प्रोजेक्ट लगाने वाली कंपनी को उत्पादन शुरू करने के लिए अब तक 24 महीने की जगह 36 महीने का समय दिया जाएगा।
  • रॉयल्टी पर मिलने वाली सब्सिडी को 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाएगा। 

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download