1- सामरिक पेट्रोलियम रिजर्व (SPR) के बारे में निम्न कथनों पर विचार करें-
1- प्रथम चरण में भारत चंडीखोल (उड़ीसा), बीकानेर (राजस्थान) और राजकोट में सामरिक पेट्रोलियम रिजर्व विकसित कर रहा है।
2- द्वितीय चरण में भारत विशाखापत्तनम, मंगलौर और पदुर (मंगलौर के पास) SPR बनाने का विचार कर रहा है।
3- सामरिक पेट्रोलियम रिजर्व तेल के आपूर्ति में अल्पावधि व्यवधान में महत्वपूर्ण बफर के रूप में कार्य करेगा।
उपरोक्त में कौन-सा/से कथन सही हैं-
(A) 1 और 2
(B) 1 और 3
(C) केवल 3
(D) उपरोक्त सभी
2- राष्ट्रपति के संबंध में निम्नलिखित कथनों में कौन-से सत्य हैं-
1- लोकसभा में किसी भी पार्टी को बहुमत न मिलने पर राष्ट्रपति वास्तविक प्रमुख होता है।
2- राष्ट्रपति हमेशा सांकेतिक प्रमुख रहता है।
3- कार्यवाहक सरकार में, राष्ट्रपति अपनी कार्यकारी शक्तियों का प्रयोग प्रधानमंत्री और कैबिनेट के परामर्श के बिना नहीं कर सकता।
4- कार्यवाहक सरकार की सलाह राष्ट्रपति पर बाध्यकारी नहीं है।
(A) केवल 1 और 4
(B) केवल 2 और 4
(C) केवल 1, 3, 4
(D) उपर्युक्त सभी
3- महिलाओं और लड़कियों के लिए अनैतिक तस्करी के दमन अधिनियम 1976 के अनुसार
1- मानव तस्करी कानून, पुरूषों पर लागू नहीं होता।
2- पुरूषों की मानव तस्करी संविधान द्वारा निषिद्ध है।
(A) केवल 1
(B) केवल 2
(C) दोनों
(D) कोई नहीं।
4- विधि सम्यक् प्रक्रिया और विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-
1- विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया, बिना न्यायिक पुनर्समीक्षा के साथ प्राकृतिक न्याय के उल्लंघन को अनुमति देता है।
2- विधि सम्यक् प्रक्रिया, न्यायिक पुनर्समीक्षा के साथ प्राकृतिक न्याय में छूट की अनुमति देता है।
3- विधि सम्यक् प्रक्रिया, प्राकृतिक न्याय के किसी भी उल्लंघन और छूट की अनुमति नहीं देता।
(A) सभी सही है।
(B) केवल 1 और 2 सही है।
(C) केवल 1 और 3 सही है।
(D) उपर्युक्त में से कोई सही नहीं है।
5- राज्य के नीति निर्देशक तत्व के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-
1- यह एक ‘सक्षम होंगे तो भुगतान करेंगे’ का चेक है।
2- नीति-निर्देशक तत्व के अंतर्गत राज्य की कोई भी क्रिया कल्याणकारी आधारित होती है, और इसलिए राज्य इनके क्रियान्वयन के लिए उत्तरदायी नहीं होता।
3- नीति-निर्देशक तत्व के अंतर्गत, राज्य की क्रिया अधिकार आधारित उपागम अच्छा अभिशासन है।
(A) केवल 1 सही है।
(B) सभी सही है।
(C) कोई सही नहीं है।
(D) केवल 1 और 3 सही है।
Answer and Explanation
1- (C)
2- (C) संविधान के भाग ट में अनुच्छेद 52 से लेकर 78 तक संघ की कार्यपालिका
(राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मंत्रिमण्डल सौर महान्यायवादी) का वर्णन है।
3- (A) संविधान के अनुच्छेद 23 के अंतर्गत मानव दुव्यापार शब्द में पुरूष, महिला एवं बच्चे तीनों शामिल हैं।
4- (B)
5- (D) नीति-निर्देशक तत्वों का उल्लेख संविधान के भाग-4 में अनुच्छेद 36-51 तक किया गया है जो 1937 में निर्मित आयरलैण्ड के संविधान से लिया गया है। ग्रेनविल ऑस्टिन ने नीति-निर्देशक तत्वों और मूल अधिकारों को संविधान की मूल आत्मा कहा है। डॉअम्बेडकर के अनुसार नीति-निर्देशक तत्व अनुदेशों के समान हैं।