03-04 daily current affairs

1.खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) ने गुजरात के सुरेंद्रनगर में अपने पहले "पटोला साड़ी" सिल् प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन किया।

 2.केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने नई दिल्ली में चौथी अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर चैम्पियनशिप 2019 का उद्घाटन किया।

3.पांच साल पहले दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहुचने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बनने की उपलब्धि हासिल करने वाली भारतीय पर्वतारोही मालावथ पूर्णा ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी विन्सन मासिफ (4,987 वर्ग मीटर) पर फतह करके एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया हैं

 4.विदेश मंत्रालय ने न्यू इमर्जिंग एंड स्ट्रेटेजिक टेक्नोलॉजी (NEST) प्रभाग की स्थापना करने की घोषणा की हैं। 5.प्रत्येक वर्ष 4 जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 6.ईरान के सर्वोच् नेता अयातुल्लाह अली खामेनी ने क़ासिम सुलेमानी के पद पर रिवोल्यूशनरी गार्ड के विदेशी अभियानों के उप-प्रमुख इस्माइल क़ानी को नया कमांडर नियुक् किया हैl

7.भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मानव ठक्कर ने अंडर -21 पुरुष सिंगल वर्ग में अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (ITTF) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया हैं।

8.विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल की 200 वीं जयंती को चिन्हित करने के लिए वर्ष 2020 को "इयर ऑफ़ नर्स एंड मिडवाइफ" के रूप में चिन्हित किया हैं।

9.कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने IPS कार्यकाल नीति में छूट के अंतर्गत 27 जून, 2021 तक सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिरीक्षक IPS अभिनव कुमार के प्रतिनियुक्ति कार्यकाल को बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। 10.गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की दूसरी सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

11.महाराष्ट्र सरकार ने 'साइबर सेफ वुमन' पहल की शुरूआत की है जिसके अंतर्गत राज्य के सभी जिलों में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।

12.नई दिल्ली में हर साल आयोजित होने वाले विश्व पुस्तक मेले का 28 वां संस्करण इस बात पर केन्द्रित होगा कि महात्मा गांधी के लेखन ने लेखकों की पीढ़ियों को किस तरह प्रभावित किया।

 13.रेलवे ने अपने सुरक्षा बल RPF (रेलवे सुरक्षा बल) का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा कर दिया है। 14.लेह-लद्दाख में आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IHAI) की 5 वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप -2020 शुरू हो गई है। टूर्नामेंट 7 जनवरी तक लेह के करज़ू आइस हॉकी रिंक में जारी रहेगा।

15.केरल नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया। 16.असम के प्रख्यात नाटककार, साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता रत्न ओझा का निधन।

17.इसरो प्रमुख ने घोषणा की कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) तमिलनाडु के तुतुकुडी जिले में एक नया उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र स्थापित करेगा।

18.भारत सरकार ने -कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

19.भारत सरकार ने -कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

20.बगदाद में हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के चीफ कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की मृत्यु हो गई हैं। 21.आंध्र प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी डॉ. कृतिका शुक्ला और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की अधिकारी एम. दीपिका को आंध्र प्रदेश दिशा अधिनियम 2019 लागू करने के लिए विशेष अधिकारी नियुक्त किया हैं।

22.उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 'दामिनी' हेल्पलाइन सेवा का शुभारंभ किया है।

23.केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रमुख क्षेत्रों में मौलिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए 14 वैज्ञानिकों को स्वर्ण जयंती फैलोशिप प्रदान की है।

24.त्रिपुरा में मणिपुरी मेती समुदायों द्वारा मनाया जाने वाला प्राचीन पर्व लाइ हराओबा अगरतला में आरंभ हुआ। 25.पीयूष जायसवाल को ग्लोबल बिहार एक्सीलेंस अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया।

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download