05-06 March Daily Current Affairs

 

1.इस वर्ष होने वाले वैश्विक आयुर्वेद महोत्सव का चौथा संस्करण 16 से 20 मई तक केरल के कोच्चि में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव का विषय "Ayurveda Medical Tourism: Actualizing India's credibility" (आयुर्वेद चिकित्सा पर्यटन: भारत की साख बनाना) है।
2.सरकार ने यस बैंक पर लगाई रोक, खाताधारक अब निकाल सकेंगे केवल 50,000 रुपये!
3.असंगठित श्रमिकों के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (PMSYM) योजना के तहत किया गया था। यह कार्यशाला जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आयोजित की गई।
4.नई दिल्ली में राज्य और केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी अस्पतालों में कोविड-19 से रोकथाम और ज़रूरी प्रबंधन पर एक राष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा किया गया।
5.भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने घोषणा की है कि खेलों इंडिया विमेंस हॉकी लीग अंडर -21 के पहले संस्करण का आयोजन हॉकी इंडिया के साथ मिलकर किया जाएगा।
6.स्लोवेनियाई डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जनेज़ जानसा को स्लोवेनिया का नया प्रधानमंत्री चुना गया है।
7.इस साल की बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप फिलीपीन की राजधानी मनीला में आयोजित की जाएगी।
8.मध्य प्रदेश के निवारी जिले के ओरछा शहर में 'नमस्ते ओरछा' महोत्‍सव आरंभ हो गया है। ओरछा अन्‍य ऐतिहासिक स्‍मारकों के साथ-साथ अपने रामराजा मंदिर के लिए भी एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
9.संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव जेवियर पेरेज़ डी क्यूएलर का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
10.अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2020 को ‘वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवॉर्ड्स’ का चौथा संस्करण आयोजित किया जाएगा।
11.सर्च इंजन कंपनी गूगल क्लाउड ने दिल्ली में क्लाउड रीजन विकसित करने की अपनी योजना की घोषणा की है।
12.भारतीय रिज़र्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एन एस विश्वनाथन ने स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की है।
13.हैदराबाद के इंटरनेशनल एडवांस्ड रिसर्च फॉर पाउडर मेटलर्जी एंड न्यू मैटेरियल्स (ARCI) ने पॉलिमर इलेक्ट्रोलाइट मेम्ब्रेन फ्यूल सेल्स (PEMFC) नामक एक ईंधन सेल तकनीक की खोज की है।
14.बाजार नियामक संस्था सेबी ने निवेशकों की शिकायत संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए सेबी शिकायत निपटान प्रणाली मोबाइल एप्लिकेशन 'Sebi SCORES' लॉन्च की है।
15.केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने नई दिल्ली में "क्रॉनिकल्स ऑफ चेंज चैंपियंस" नामक पुस्तक का विमोचन किया।
16.केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में "छात्र स्‍वास्‍थ्‍य कार्ड" योजना का शुभारंभ किया गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्‍यपाल गिरीश चंदर मुर्मू ने स्कूल जाने वाले बच्चों में कुपोषण की जांच के लिए इस योजना शुरूआत की है।
17.केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक क्षेत्र (public sector banks - PSBs) के 10 बैंकों को मिलाकर 4 बड़े बैंक बनाने के व्यापक विलय को मंजूरी दे दी है, उन्होंने ये भी कहा कि इस विलय पर काम जारी है और यह विलय 1 अप्रैल 2020 से प्रभावी हो जाएगा।
18.राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा "उद्योगों में जल उपयोग क्षमता में वृद्धि" पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। ये कार्यशाला राजधानी दिल्ली में आयोजित की गई। राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा "हर काम देश के नाम" पहल के तहत इस कार्यशाला का आयोजन किया गया।
19.सुनील जोशी होंगे BCCI चयन समिति के नए अध्यक्ष!
20.नई दिल्ली में 3 से 7 मार्च तक चलने वाले आहार-  भोजन और आतिथ्य मेला का 35 वां संस्करण आयोजित किया जा रहा।इस मेले में हांगकांग, इजरायल, इंडोनेशिया, जापान, पोलैंड, रूस, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन और यूएई देश हिस्सा ले रहे है!
21.केंद्र सरकार ने वर्तमान राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे की नियुक्ति नए वित्त सचिव के रूप में करने की घोषणा है।
22.पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री करने वाला पहला देश बना लक्समबर्ग!
23.संजय कुमार पांडा को तुर्की में भारत का नया राजदूत नियुक्त किए जाने घोषणा की गई है। वह संजय भट्टाचार्य स्थान लेंगे।
24.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3 मार्च 2020 को गौतम बौद्ध नगर के नोएडा में लगभग 2,821 करोड़ रुपये की 23 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
25.भारतीय सेना का अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार "प्रज्ञान सम्मेलन 2020" नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आरंभ हो गया है।
26.उत्तराखंड सरकार ने "गैरसैंण" को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा की है।
27.असम के पर्यावरण कार्यकर्ता और 'फॉरेस्ट मैन ऑफ इंडिया' के नाम से लोकप्रिय जादव पायेंग को 128 वें राष्ट्रमंडल पॉइंट्स ऑफ़ लाइट अवार्ड के लिए चुना गया।
28.राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में कलाकारों को 61 वें राष्ट्रीय ललित कला अकादमी पुरस्कारों से सम्मानित किया। पुरस्कार पाने वालों कलाकारों को एक लाख रुपये नकद पुरस्कार, शॉल और एक पट्टिका देकर सम्मानित किया गया।
S. No.
विजेता
राज्य
1
अनूप कुमार मन्‍झुखी गोपी
तृश्शूर, केरल
2
डेविड मलाकार
कोलकाता, पश्चिम बंगाल
3
देवेंद्र कुमार खरे
वडोदरा, गुजरात
4
दिनेश पंड्या
मुंबई, महाराष्ट्र
5
फ़ारूक़ अहमद हलदर
कोलकाता, पश्चिम बंगाल
6
हरि राम कुम्‍भावत
जयपुर, राजस्थान
7
केशरी नंदन प्रसाद
जयपुर, राजस्थान
8
मोहन कुमार टी
बेंगलुरु, कर्नाटक
9
रतन कृष्ण साहा
मुंबई, महाराष्ट्र
10
सागर वसंत कांबले
मुंबई, महाराष्ट्र
11
सतविंदर कौर
नई दिल्ली
12
सुनील तिरुवयूर
एर्नाकुलम, केरल
13
तेजस्वी नारायण सोनवणे
सोलापुर, महाराष्ट्र
14
यशपाल सिंह
दिल्ली
15
यशवंत सिंह
दिल्ली

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download