3R Forum

  • इन्दोर   शहर 2018 में  3RForum  की मेजबानी कर रहा है |
  •  3आर फोरम जापान सरकार और संयुक्‍त राष्‍ट्र क्षेत्रीय विकास केन्‍द्र द्वारा तैयार किया गया है, ताकि नीति, योजना और विकास की प्रक्रियाओं तथा आकार देने की रणनीतियों में 3आर मुद्दों पर सामूहिक विचार-विमर्श के लिए एशिया-प्रशांत देशों को शामिल किया जा सके।
  • दुनिया भर के देश आज नगरपालिका ठोस कचरा (एमएसडब्लू) प्रबंधन के मुद्दे से जूझ रहे हैं। वर्तमान वैश्विक नगरपालिका ठोस कचरा का स्तर लगभग 1.3 बिलियन टन प्रति वर्ष है और 2025 तक इसके 2.2 अरब टन तक पहुंचने की उम्मीद है। अपशिष्ट निपटान को लेकर उचित प्रबंधन नहीं होने से स्वास्थ्य और पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ता है। जबकि 3आर (रिड्यूज, रियूज, रिसाइकल) की एकीकृत व्यवस्था के जरिये कचरा को प्रभावी तरीके से निपटाया जा सकता है। क्षेत्रीय 3आर फोरम को एशिया और प्रशांत को जापान की राजधानी टोक्यो में 2009 में शुरू किया गया था और तभी से एशियाई देशों में 3आर की आवश्यकताओं तथा प्राथमिकताओं को संबोधित करने व इस क्षेत्र से सर्वोत्तम अभ्यासों को साझा करने के लिए एक रणनीतिक मंच प्रदान किया गया है। इसमें कचरा प्रबंधन को लेकर उभरती हुई चिंता भी शामिल है। पिछले सात वर्षों में फोरम का आयोजन मलेशिया, सिंगापुर, वियतनाम, इंडोनेशिया, मालदीव, जापान और ऑस्ट्रेलिया में किया गया है। इस दौरान फोरम ने अभिनव, प्रभावी और स्मार्ट 3R आधारित समाधान प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download