भारत : वर्ष 2014 के मध्या से लेकर वर्ष 2018 के बीच नारियल की खेती

  • भारत मार्च 2017 तक नारियल तेल का आयात करता था, अब भारत अप्रैल 2017 से मलेशिया, इंडोनेशिया और श्रीलंका को नारियल तेल का निर्यात करने लगा है, इसके साथ ही भारत पहली बार अमेरिका और यूरोपीय देशों को बड़ी संख्‍या में शुष्क नारियल का निर्यात कर रहा है
  • वर्ष 2010-14 के 9,561 हेक्टेयर की तुलना में वर्ष 2014-18 में 13,117 हेक्टेयर क्षेत्र को नये बागान के अंतर्गत लाया गया
  • नारियल के उत्पादन में बढ़ोतरी की बदौलत भारत अप्रैल 2017 से ही मलेशिया, इंडोनेशिया और श्रीलंका को नारियल तेल का निर्यात करने लगा है, जबकि मार्च 2017 तक भारत नारियल तेल का आयात करता था। इसके साथ ही भारत पहली बार अमेरिका और यूरोपीय देशों को बड़ी संख्‍या में शुष्क नारियल का निर्यात भी कर रहा है। वर्ष 2017-18 के दौरान 1602.38 करोड़ रुपये मूल्‍य के नारियल का निर्यात किया गया, जबकि आयात केवल 259.70 करोड़ रुपये का हुआ था।

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download