के शिवन होंगे इसरो के अगले अध्यक्ष

के. शिवन्

- रॉकेट मैन के नाम से प्रसिद्ध के. शिवन् को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का अगला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह डॉ. एएस किरण कुमार का स्थान लेंगे। 

वर्तमान में शिवन् विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र (त्रिवेन्द्रम) के निदेशक हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने उनकी अंतरिक्ष विभाग के सचिव व अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्ति को मंजूरी दी है।

- उनका कार्यकाल अगले तीन वर्षों के लिए होगा। किरण कुमार इस पद से 14 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 

- उल्लेखनीय है कि इसरो द्वारा गत दिनों रिकॉर्ड 104 उपग्रह एक साथ अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करने की उपलब्धि में शिवन् का महत्वपूर्ण योगदान था।

- इसरो 12 जनवरी को अपना 100वां उपग्रह प्रक्षेपित करने जा रहा है जिसके दो दिन पूर्व शिवन् की नियुक्ति की घोषणा की गई है। 

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download