12 February Daily Current Affairs

1.भारत एशियाई हाथी और गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) को विलुप्त होती प्रवासी प्रजातियों की वैश्विक संरक्षण सूची में शामिल करेगा।
2.भारत सरकार ने इम्प्लांट और गर्भ निरोधक (contraceptives) सहित सभी चिकित्सा उपकरणों को "ड्रग्स" की श्रेणी में रखने का निर्णय लिया है। पुन: वर्गीकरण के संबंध में अधिसूचना स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी की गई । इसके कार्यान्वयन के साथ ही सभी चिकित्सा उपकरण अब केन्द्रीय औषध एवं मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के अंतर्गत आएंगे। 1 अप्रैल 2020 से किए बदलावों को लागू किया जाएगा।
3.ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (TRIFED) ने नई दिल्ली में जनजातीय मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत "वन धन और उद्यमिता विकास" पर कार्यशाला का आयोजन किया है।
4.दिल्ली विधानसभा चुनाव : AAP ने मारी बाजी जीती 62 सीटें, भाजपा को मिली 8 सीटे!
5.पहला 'जेरूसलम-मुंबई फेस्टिवल' मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित किया जाएगा!
6.विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नए कोरोनावायरस के कारण होने वाली बीमारी का आधिकारिक नाम "Covid-2019" रखा है। नया नाम "Covid-2019" "corona", "virus" और "disease" शब्दों से लिया गया है और साथ में 2019 उस वर्ष के लिए है जिसमें यह वायरस सामने आया था।
इंटरनेशनल कमेटी ओन टैक्सोनोमी वायरस द्वारा भी इस वायरस को SARS-CoV-2 का नाम दिया गया हैं।
7.National Productivity Day यानि राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस प्रतिवर्ष 12 फरवरी को मनाया जाता है।
8.उत्तर प्रदेश सरकार ने भूजल अधिनियम-2020 को अपनी स्वीकृति दे दी है। भूजल अधिनियम -2020 को मंजूरी राज्य में गिरते भूजल स्तर को सुधारने के उद्देश्य से दी गई है।
9.विश्व यूनानी दिवस अथवा World Unani Day प्रत्येक वर्ष 11 फरवरी को विश्व स्तर पर मनाया जाता है।विश्व यूनानी दिवस प्रख्यात यूनानी विद्वान हकीम अजमल खान की जयंती को भी चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है।
10.
ESPNcricinfo Awards(13वां संस्करण) 2019 की सूची नीचे दी गई है:

Sl. No. Category Winner
1. 'कप्तान ऑफ़ दी इयर इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड)
2. टेस्ट बैटिंग परफॉरमेंस ऑफ़ दी इयर कुसल परेरा (श्रीलंका)
3. टेस्ट बोलिंग परफॉरमेंस ऑफ़ दी इयर केमर रोच (वेस्टइंडीज)
4. ODI बैटिंग परफॉरमेंस ऑफ़ दी इयर बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
5. ODI बोलिंग परफॉरमेंस ऑफ़ दी इयर मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)
6. T20I  बैटिंग परफॉरमेंस ऑफ़ दी इयर ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)
7. T20I बोलिंग परफॉरमेंस ऑफ़ दी इयर लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)
8. डेब्यू ऑफ़ दी इयर जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)
9. वीमेन बैटिंग परफॉरमेंस ऑफ़ दी इयर मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)
10. वीमेन बोलिंग परफॉरमेंस ऑफ़ दी इयर एलिसे पेरी (ऑस्ट्रेलिया)
11. एसोसिएट बैटिंग परफॉरमेंस ऑफ़ दी इयर जॉर्ज मुन्से (स्कॉटलैंड)
12. एसोसिएट बोलिंग परफॉरमेंस ऑफ़ दी इयर
11.ICC ने तीन बांग्‍लादेशी और दो भारतीय खिलाडि़यों पर लगाया प्रतिबंध:-दोषी पाए जाने वाले खिलाड़ियों में बांग्‍लादेश के तौहीद हृदय, शमीम हुसैन और रकीबुल हसन, और भारत के आकाश सिंह और रवि बिश्‍नोइ शामिल हैं।
12.अमेरिका ने भारत को उन विकासशील देशों की सूची से हटा दिया, जो इस बात की जांच से छूट रखते हैं कि क्या वे गलत सब्सिडी वाले निर्यात से अमेरिकी उद्योग को नुकसान पहुंचाते हैं। अमेरिका के व्यापार प्रमुख (USTR) ने ब्राजील, इंडोनेशिया, हांगकांग, दक्षिण अफ्रीका और अर्जेंटीना सहित कई देशों को सूची से हटा दिया हैं।
13.अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने भारतीय स्ट्राइकर लालरेम्सियामी को वर्ष 2019 FIH की वीमेन राइजिंग स्टार ऑफ ईयर चुना है।
14.जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ClimFishCon 2020, 12 फरवरी को ‘hydrological cycle, ecosystem, fisheries and food security’ के विषय पर केरल में शुरू होगा।
15.हरियाणा के मानेसर में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) द्वारा ‘आतंकवाद की उभरती रूपरेखा तथा आईईडी के खतरे की समझ’ के विषय पर 20वां अंतर्राष्‍ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इस सेमिनार का उद्घाटन गृह राज्य मंत्री, जी किशन रेड्डी ने किया।
16.मध्य प्रदेश के भोपाल में राष्ट्रीय जल सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया। 

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download