29 January Daily Current Affairs

1.ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने "संविधान'' (Constitution) को वर्ष 2019 का ऑक्सफोर्ड हिंदी वर्ड चुना है।
2.धानमंत्री कार्यलय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बेंगलुरु में इसरो के मुख्यालय अंतरिक्ष में भुवन पंचायत V3 वेब पोर्टल का शुभारंभ किया।
3.पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के नीचे चलने वाली देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो परियोजना का कार्य कोलकाता मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।
4.भारतीय रेलवे ने ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन में भुवनेश्वर के मानचेस्वर कैरिज रिपेयर वर्कशॉप में कचरे से ऊर्जा उत्पादन करने वाले देश के पहले सरकारी संयंत्र की स्थापना की है।
5.दक्षिण की जानी-मानी अभिनेत्री जमीला मलिक का निधन। वह पुणे के प्रतिष्ठित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से स्नातक करने वाली केरल की पहली महिला थीं।
6.कतर में शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्‍दुल अजीज अल सानी को देश का नया प्रधान मंत्री बनाया गया है। वह शेख अब्‍दुल्‍ला बिन नासिर बिन खलीफा अल सानी का स्थान लेंगे।
7.भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुनीता चंद्रा का निधन। वे प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड से सम्मानित थी।
8.महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महा मेट्रो रेल नेटवर्क के नागपुर मेट्रो एक्वा लाइन के 18.5 किलोमीटर लंबे रूट का उद्घाटन किया।
9.पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यशवंत सिन्हा की आत्मकथा 'Relentless' का विमोचन किया।
10.ओडिशा सरकार ने राज्य में पहले वर्चुअल पुलिस स्टेशन (virtual police station) का उद्घाटन किया है, जहाँ लोग अपने जिलों से संबंधित शिकायतों को पुलिस स्टेशन पर जाए बिना दर्ज करा सकते हैं।
11.इस वर्ष की गणतंत्र दिवस परेड में शामिल राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों में असम की झांकी को प्रथम पुरस्कार दिया गया। ओडिशा और उत्तर प्रदेश की झांकियां दूसरे स्थान पर रहीं।

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download