14,15 & 16 DEC DAILY CURRENT AFFAIRS

1.सर्च इंजन की सबसे दिग्गज कंपनी गूगल विश्व की सबसे बड़ी मैपिंग सेवा कपनी बनने का दावा किया है, क्योंकि गूगल अर्थ अब दुनिया के लगभग 98 प्रतिशत से अधिक हिस्से और 10 मिलियन मील की दूरी पर स्ट्रीट व्यू इमेजरी को कवर करता है, जो कि इतनी दूरी है जिससे दुनिया का 400 से अधिक बार चक्कर लगाया जा सकता हैं।

2.भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के मार्गदर्शन में ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी ने "29 वें राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों" का आयोजन किया।

3.भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के मार्गदर्शन में ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी ने "29 वें राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों" का आयोजन किया।

4.प्रत्येक वर्ष 16 दिसंबर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की विजय को याद करने के लिए विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

5.थाईलैंड की 2000 साल से भी अधिक प्राचीन और प्रसिद्ध मालिश (थाई मसाज) थाई नुअद को, यूनेस्को की (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) की प्रतिष्ठित विरासत सूची में शामिल किया गया।

6.न्यूजीलैंड के तीन बार के ओलंपिक चैंपियन पीटर स्नेल का निधन!

7.अल्जीरिया के पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुलमदजीद तेब्बौने को अल्जीरिया का नया राष्ट्रपति चुना गया, वे वर्तमान के राष्ट्र प्रमुख अब्दुलकादर बेन्सला स्थान लेंगे।

8.विश्वनाथन आनंद ने अपनी आत्मकथा 'Mind Master' का अनावरण किया। यह पुस्तक आनंद और खेल पत्रकार सुसान निन्न द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई है।

9.कोयला मंत्रालय देश में कोयला खनन को पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने के लिए सतत विकास प्रकोष्‍ठ (SDC) की स्थापना करेगा।

10.राष्ट्रपति भवन ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों और कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, विमानन, डिजाइन, पेट्रोलियम और ऊर्जा सहित अनेक क्षेत्रों के उच्‍च शिक्षा संस्‍थानों के 46 प्रमुखों के सम्मेलन की मेजबानी की।

11.जमैका की रहने वाली टोनी एन सिंह को लंदन में आयोजित मिस वर्ल्ड 2019 कार्यक्रम में विश्व सुंदरी का ताज पहनाया गया।

12.विश्व डिज़ाइन संगठन, बेंगलुरु में अपने नए वैश्विक कार्यक्रम वर्ल्ड डिज़ाइन प्रोटोपॉलिस को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 13.एडलवाइस कैपिटल लिमिटेड (ECL) की सहयोगी कंपनी एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) ने भारत में भारत बॉन्ड ETF नामक पहले कॉर्पोरेट बॉन्ड ETF (एक्सचेंज ट्रेड फंड) को लॉन्च किया है।

14.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय गंगा परिषद की पहली बैठक की अध्यक्षता की है। बैठक का आयोजन उत्तर प्रदेश के कानपुर में किया गया।

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download