14-18 February Daily Current Affairs

1.ऋषि सुनक को ब्रिटेन के नए वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।
2.केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कोलकाता की दूसरी मेट्रो लाइन ईस्ट-वेस्ट मेट्रो रेल के पहले चरण का उद्घाटन किया। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के पहले चरण में 6 एलिवेटेड स्टेशनों वाले 5.3 किलोमीटर लम्बे मार्ग का उद्घाटन किया गया है!

3.तमिलनाडु के मुख्यमंत्री . पलानीस्वामी ने तमिलनाडु में सेलम के वाड़पाड़ी में सेलम क्रिकेट फाउंडेशन (SCF) क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया।

4.मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने पूर्वी इम्फाल के अरपट्टी माईइ लीकाई में 'Anganphou Hunba' (धान की नई फसल) कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

5.पूर्व भारतीय क्रिकेट ऑलराउंडर रॉबिन सिंह को संयुक्त अरब अमीरात का नया क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया हैं।

6.अतुल कुमार गुप्ता को वर्ष 2020-21 के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (ICAI) का नया अध्यक्ष चुना गया हैं।

7.मनप्रीत सिंह ने जीता वर्ष 2019 का "FIH प्लेयर ऑफ ईयर" का खिताब और भारतीय मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद को "FIH मेल राइजिंग स्टार ऑफ ईयर" पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

8.' बैंकर्स टॉप 500 बैंकिंग ब्रांड्स 2020' रिपोर्ट के अनुसार, इंडसइंड बैंक 'ब्रांड मूल्य में सबसे ज्यादा वृद्धि’ (Highest increase in brand value) के मामले में दुनिया भर के बैंकों की सूची में सबसे ऊपर है।

9.इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने वर्ष 2020 के अपने वैश्विक विकास पूर्वानुमान को 2.3% से घटाकर 2.2% कर दिया किया है। यह बदलाव चीन सहित विश्व स्तर पर नए कोरोनावायरस के फैलने के कारण किया गया हैं।

10.नई दिल्ली में महिला उद्यमियों को प्रोसाहित करने के लिए राष्ट्रीय जैविक फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का आयोजन महिला और बाल विकास मंत्रालय (MoWCD) और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (MoFPI) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

11.नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नई दिल्ली में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के संबंध में दो दिवसीय बिम्सटेक सम्मेलन का आयोजन किया है।

12.पंद्रहवें वित्त आयोग ने रक्षा और आंतरिक

सुरक्षा पर 5 सदस्यीय पैनल का गठन किया है।
13.रोचेस्टर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RIT) के वैज्ञानिकों ने अभी तक के खोजे गए किसी भी अन्य निकटतम ग्रहों की तुलना में पृथ्वी के करीब एक नवजात विशाल ग्रह की खोज की है। इस ग्रह का नाम "2MASS 1155-7919 b" रखा गया है। वैज्ञानिकों ने गैया अंतरिक्ष वेधशाला (Gaia space observatory) के डेटा का इस्तेमाल बेबी विशाल ग्रह को खोजने के लिए किया था।

14.हरयाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में “A Commentary & Digest on The Air, Act 1981” नामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक डॉ. के के खंडेलवाल द्वारा लिखी गई है। ये पुस्तक ब्राइट लॉ हाउस द्वारा प्रकाशित की गई है।

15.फेमस भारतीय फैशन डिजाइनर और वर्ष 2014 में पद्म श्री से सम्मानित किए वेन्डेल रॉड्रिक्स का निधन।

16.भारत में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में -सिगरेट पर लगा बैन!

17.भारत सरकार ने पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज के सम्मान में दो संस्थानो- प्रवासी भारतीय केंद्र और विदेशी सेवा संस्थान का नाम उनके नाम पर रखने का फैसला किया हैं। प्रवासी भारतीय केंद्र का नाम बदलकर सुषमा स्वराज भवन कर दिया गया और विदेशी सेवा संस्थान का नाम बदलकर सुषमा स्वराज विदेश संस्थान कर दिया गया है।

18.भारत की पुनर्बीमा कंपनी, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC Re) ने रूस में पुनर्बीमा व्यवसाय शुरू करने के लिए रूसी संघ के सेंट्रल बैंक (रूस के बैंक) से लाइसेंस प्राप्त किया है!

19.भारतीय नारीवादी विद्वान, कार्यकर्ता गीता सेन ने "वर्तमान" श्रेणी के तहत प्रतिष्ठित डैन डेविड पुरस्कार 2020 जीता है!

20.BioAsia 2020 ने जीनोम वैली एक्सिलेंस अवार्ड की घोषणा की है. अमेरिकी प्रतिरक्षाविज्ञानी और ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. कार्ल एच जून और नोवार्टिस के सीईओ डॉ. वसंत नरसिम्हन को जीवन विज्ञान में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा!

21.वयोवृद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक जी नारायणन को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की नवगठित वाणिज्यिक इकाई न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) का अध्यक्ष नामित किया गया है!

22.वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव बंसल को राष्ट्रीय वाहक एयर इंडिया का अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नामित किया गया है!

23.लद्दाख और जम्मू और कश्मीर करेंगे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2020 की मेजबानी!

24.भारत हर साल 13 फरवरी को सरोजिनी नायडू के जन्मदिन को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाता है. इस वर्ष राष्ट्र ने इनका 141वां जन्मदिन मनाया. उनका जन्म 13 फरवरी, 1879 को हुआ था. वह अपनी कविताओं के कारण 'नाइटिंगेल ऑफ इंडिया' या 'भारत कोकिला' के उपनाम से प्रसिद्ध थीं!

25. एनर्जी रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (TERI) के पूर्व अध्यक्ष और महानिदेशक राजिंद्र कुमार पचौरी का निधन हो गया है!

26.गाजियाबाद पुलिस ने ऑपरेशन नाकैल लॉन्च किया, जिसके तहत सभी ऑटो-रिक्शा चालकों की पहचान सत्यापित की जाएगी और उन्हें चार अंकों का एक यूनिक नंबर आवंटित किया जाएगा!

27.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के गांधीनगर में जंगली जानवरों के प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर संयुक् राष्ट्र जलवायु परिवर्तन संधि में शामिल देशों के 13 वें सम्मेलन (COP) का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का विषय "Migratory species connect the planet and we welcome them home" (इस उपग्रह को जोड़ने वाली प्रवासी प्रजातियों का स्वागत है) है।

28.भारतीय रेलवे का दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ज़ोन, "ऊर्जा तटस्थ" (energy neutral) पर रेलवे स्टेशन का संचालन वाला देश का पहला जोनल बन गया है।

29.आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। श्री केजरीवाल ने इससे पहले 2013 और 2015 में रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

30.उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ मंदिर समिति का अधिकारिक वेब पोर्टल लॉन्च किया। इस वेब पोर्टल को उत्तराखंड राज्य राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित किया गया है।

31.महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए सप्ताह को पांच दिन कार्य दिवस करने का ऐलान किया है।

32.65 वें अमेज़ॅन फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड्स 2020: गली बॉय का रहा दबदबा:-

यहां वर्ष 2020 में 65 वें अमेज़ॅन फिल्मफेयर पुरस्कार के दौरान जीतने वाले बॉलीवुड स्टार की पूरी सूची नीचे दी जा रही है:-

1. बेस्ट फिल्म: गली बॉय

2. बेस्ट डायरेक्टर: जोया अख्तर (गली बॉय)

3. बेस्ट फिल्म क्रिटिक चॉइस: आर्टिकल 15 (अनुभव सिन्हा) और 'Sonchiriya' (अभिषेक चौबे)

4. बेस्ट ऐक्टर लीडिंग रोल (मेल)- रणवीर सिंह (गली बॉय)

5. बेस्ट ऐक्टर क्रिटिक चॉइस: आयुष्मान खुराना, आर्टिकल 15

6. बेस्ट ऐक्टर लीडिंग रोल (फीमेल)- आलिया भट्ट (गली बॉय)

7. बेस्ट ऐक्ट्रेस क्रिटिक चॉइस: भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू (सांड की आंख)

8. बेस्ट ऐक्टर सपॉर्टिंग रोल (फीमेल): अमृता सुभाष (गली बॉय)

9. बेस्ट ऐक्टर सपॉर्टिंग रोल (मेल): सिद्धांत चतुर्वेदी (गली बॉय)

10. बेस् म्यूजिक एल्बम: 'गली बॉय' जोया अख्तर-अंकुर तिवारी और 'कबीर सिंह': मिथुन, अमाल मालिक, विशाल मिश्रा, सचेतपरंपरा और अखिल सचदेवा

11. बेस्ट लिरिक्स: अपना टाइम आएगा (डिवाइन और अंकुर तिवारी)

12. बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): कलंक नहीं (अरिजीत सिंह, कलंक)

13. बेस्ट प्लेबैक सिंगर(फीमेल): घूंघरू टूट गए (शिल्पा राव, वॉर)

14. बेस् डेब्यू डायरेक्टर: आदित्य धर (उरीः सर्जिकल स्ट्राइक)

15. बेस् डेब्यू ऐक्टर (मेल): अभिमन्यू दसानी (मर्द को दर्द नहीं होता)

16. बेस् डेब्यू ऐस्टर (फीमेल): अनन्या पांडे (स्टूडेंट ऑफ ईयर 2) और (पति पत्नी और वो)

17. बेस्ट ओरिजनल स्टोरी: अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी (आर्टिकल 15)

18. बेस्ट स्क्रीनप्ले: रीमा कागती और जोया अख्तर (गली बॉय)

19. बेस्ट डायलॉग: विजय मौर्या (गली बॉय)

20. लाइफ टाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड: रमेश सिप्पी

21. अवॉर्ड ऑफ एक्िलेंस इन सिनेमा: गोविंदा

22. आरडी वर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट: साश्वत सचदेव, (उरी, सर्जिकल स्ट्राइक)

33.बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सुजीत प्रसाद की अध्यक्षता में नगरपालिका बांड विकास समिति (Municipal Bonds Development Committee) का गठन किया है।

34.रोम में आयोजित की गई IFAD गवर्निंग काउंसिल की 43 वीं बैठक:-43 वें सत्र में "Investing in sustainable food systems to end hunger by 2030" (2030 तक भुखमरी को समाप्त करने के लिए स्थायी खाद्य प्रणालियों में निवेश) के विषय पर फोकस किया गया।

35.तेलंगाना सरकार हैदराबाद में 17 फरवरी से 19 फरवरी, 2020 तक चलने वाली बायो-एशिया समिट 2020 का आयोजन कर रही है। इस समिट का मुख्य उद्देश्य जीव विज्ञान कंपनियों की क्षमता और उनके निवेश के बारे पता लगाना है। इस शिखर सम्मेलन का विषय: "टुडे फ़ॉर टुमॉरो" है।

36.ब्रिटेन में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन का नेतृत्व करंगे भारतीय मूल के आलोक शर्मा

37.सौरव घोषाल और जोशन चिनप्पा चेन्नई में हुई 77 वीं सीनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप के पुरुष और महिला वर्ग में जीत हासिल की है। शीर्ष रैंक वाले भारतीय खिलाड़ियों ने पुरुष और महिला वर्ग में क्रमश: 13वां और 18वां रिकॉर्ड खिताब अपने नाम किया।

38.हर साल फरवरी के तीसरे शनिवार को विश्व पैंगोलिन (World Pangolin Day)दिवस मनाया जाता है।इस साल नौवां विश्व पैंगोलिन दिवस 15 फरवरी 2020 को मनाया गया।

39.अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम नाम बदलकर सरदार वल्लभभाई स्टेडियम कर दिया गया है, जो विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसका उद्घाटन भारत की यात्रा पर आने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा किया जा सकता है।

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download