31 December Daily Current Affairs

1.भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा डिवीजन के अनकापल्ली रेलवे स्टेशन में एक नई "पैसेंजर सूचना प्रणाली" की शुरूआत की हैं। 2.नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने बायोमेट्रिक आधारित दो परियोजनाओं सेंट्रलाइज्ड एक्सेस कंट्रोल सिस्टम (CACS) और 'e-BCAS प्रोजेक्ट ट्रेनिंग मॉड्यूल' का शुभारंभ किया। 3.जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने 28 वें सेनाध्यक्ष का पदभार संभाल लिया हैं। उन्होंने 31 दिसंबर, 2019 को सेवानिवृत्त हो रहे जनरल बिपिन रावत की जगह ली है। 4.पश्चिमी ओडिशा के बारगढ़ में ग्यारह दिन चलने वाले प्रसिद्ध 'धानु जात्रा' महोत्सव आरंभ हो गया हैं। धनु जात्रा को विश्व का सबसे बड़ा खुला थियेटर माना जाता है। 5.एस एस देसवाल को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के प्रमुख "अतिरिक्त" प्रभार सौपा गया है। गृह मंत्रालय ने यह निर्णय 31 दिसंबर, 2019 को सेवानिवृत्त हो रहे CRPF महानिदेशक आर. आर. भटनागर के कारण लिया हैं। एस. एस. देसवाल वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक के पद कार्यरत हैं। 6.वित्त मंत्री ने 1 जनवरी, 2020 से 50 करोड़ रुपये से अधिक वार्षिक राजस्व वाले व्यवसायों के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) शुल्क माफ किए जाने की घोषणा की है। 7.भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने बर्मिंघम में आयोजित होने वाले 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों के बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया है। 8.केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) ने बताया है कि निर्यातकों को एकीकृत वस्तु और सेवाकर (IGST) के तहत 1,12,000 करोड़ रुपये के रिफंड का भुगतान किया गया है। CBIC के अनुसार इन रिफंड से 83,000 से अधिक निर्यातक लाभान्वित हुए हैं। 9.असम के मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में खेलो इंडिया युवा खेलों की मशाल रैली का शुभारंभ किया। 10.सरकारी दूरसंचार कंपनियों BSNL और MTNL की पुनरुत्थान योजना में तेजी लाने के लिए मंत्री समूह (GoM) का गठन किया गया है। 11.केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने नई दिल्ली में द्विवार्षिक "भारत में वन क्षेत्र की स्थिति रिपोर्ट 2019" जारी की। 12.देश का कुल वन और वृक्षावरण 80.73 मिलियन हेक्टेयर है। जो देश के कुल क्षेत्रफल का 24.56 प्रतिशत है। पिछले 4 वर्षों में वन और वृक्षावरण में 130 मिलियन हेक्टेयर से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। क्षेत्र की दृष्टि से मध्य प्रदेश में देश का सबसे बड़ा वन क्षेत्र है।

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download