"नारी" पोर्टल
उद्देश्य :- महिलाओं को सरकार की ओर से उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी और अपडेट पाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े।
- वन स्टॉप केंद्र के रूप में पोर्टल विकास.
- महिलाओं को केंद्र और राज्य की योजनाओं की सारी जानकारी एक साथ एक जगह "नारी" पोर्टल.
=>विस्तार से -
- केंद्र और राज्यों की कुल मिलाकर करीब 350 योजनाएं चल रही हैं। लेकिन शायद ही कोई होगा जिसे सबकी जानकारी होगी क्योंकि सूचनाएं अलग-अलग जगह बिखरी पड़ी हैं।
- पहली बार इस देश की महिलाएं सरकार द्वारा उन्हें दिए जा रहे लाभों और योजनाओं की जानकारी एक साथ एक जगह पा सकेंगी।
- इसके साथ ही ई-संवाद पोर्टल का भी शुभारंभ किया जिसमें गैरसरकारी संगठन और सिविल सोसाइटी के लोग सरकार को सुझाव और फीडबैक दे सकेंगे।
- नारी पोर्टल पर सरकारी योजनाओं की जानकारी के अलावा उनका रियल टाइम अपडेट भी उपलब्ध होगा। पोर्टल पर संबंधित मंत्रालय व विभाग का लिंक मिलेगा, साथ ही आसानी से ऑनलाइन आवेदन और मदद पाने की सुविधा भी होगी।
स्वास्थ्य सम्बन्धी सहायता - यहां महिलाओं की जिंदगी प्रभावित करने वाले हर मुद्दे पर जानकारी उपलब्ध होगी जैसे स्वास्थ्य जांच के टिप्स, गंभीर बीमारियों के बारे में जानकारी, नौकरी खोजने और साक्षात्कार के बारे में टिप्स, महिलाओं को निवेश और बचत के सुझाव।
विधिक सहायता - साथ ही महिलाओं के खिलाफ अपराध और उसे दर्ज कराने की प्रक्रिया के और कानूनी मदद उपलब्ध कराने वाले प्रकोष्ठ का संपर्क नंबर भी उपलब्ध होगा।
महिलाओं को योजनाओं की जानकारी होगी तो वे उसका लाभ उठा सकेंगी।