अमेरिकी गीतकार बॉब डिलेन को मिला नोबेल साहित्य पुरस्कार

महान अमेरिकी गीतकार बॉब डिलेन को इस साल का नोबेल साहित्य पुरस्कार दिया जाएगा। वह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करने वाले पहले गीतकार हैं और इस घोषणा ने पुरस्कार पर नजर जमाए हुए लोगों को हैरान कर दिया है।

स्वीडिश एकेडमी ने कहा कि 75 साल के डिलेन को ‘‘अमेरिकी गीतों की लंबी परंपरा में नयी काव्य शैली विकसित करने के लिए’’ नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

एकेडमी की स्थायी सचिव सारा दानियस ने कहा कि डिलेन के गाने ‘कान में कविता की तरह गूंजते हैं।’ नोबेल पुरस्कार गायक के लिए सबसे नया सम्मान है। 1941 में मिनेसोटा के डुलुथ में एक साधारण परिवार में जन्मे रॉबर्ट एलेन जिमेरमन उर्फ बॉब डिलेन ने बड़े होने के साथ हार्मोनिका, गिटार और पियानो बजाना सीखा.

Image removed.
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

- डिलेन द्वारा लिखे गए गाने ‘ब्लोइंग इन दि विंड’ और ‘द टाइम्स दे आर -चेंजिंग’ अमेरिकी नागरिक अधिकार और युद्ध विरोधी आंदोलनों की पहचान बन गए।

- डिलेन को पुरस्कार के साथ 80 लाख क्रोनोर (9,06,000 डॉलर) की धनराशि मिलेगी। साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा के साथ इस साल के नोबेल पुरस्कारों के सभी विजेताओं की सूची पूरी हो गयी। इससे पहले चिकित्सा, भौतिकी, रसायनशास्त्र, अर्थशास्त्र और शांति के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जा चुकी है।

शांति के नोबेल पुरस्कार विजेता को छोड़कर बाकी दूसरे विजेताओं को 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में एक औपचारिक समारोह में पुरस्कार - एक स्वर्ण पदक और एक डिप्लोमा - दिया जाएगा।

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download