इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के मुताबिक भारत में सबसे ज्यादा संकट में हैं पक्षियों की यह प्रजातियां

1. ग्रेट इंडियन बस्टर्ड:-
★ यह दुनिया के सबसे बड़े और वजनदार उड़ने वाले पक्षियों में से एक है। 
★इसकी ऊंचाई करीब एक मीटर और वजन लगभग 15 किलोग्राम होता है। great_indian_bustard
★यह भूरे रंग का होता है और इसके सिर पर काले रंग का ताज होता है। 
★यह पक्षी सिर्फ भारत और पाकिस्तान में ही पाया जाता है। 
=>कैसे पड़े खतरे में : जंगल और बस्ती के बजाय इनका रहवास घास के मैदान थे, जो खेती, रोड या अन्य उपयोगों की वजह से धीर-धीरे नष्ट कर दिए गए।
 
2. लेसर फ्लोरिकन :
★यह मुर्गी के आकार का सिर पर कलगियों वाला एक खूबसूरत पक्षी है। lasser_floricon
★खरमोर के सिर, गर्दन और नीचे का भाग काला तथा सफेद होता है। इनके ऊपर के भाग पर काली चित्तियां होती हैं।
★ यह बहुत ही शर्मीला पक्षी है। जरा-सी आहट हो तो यह तुरंत झाड़ियों में छिप जाता है। 

=>कैसे पड़े खतरे में : रहवास की कमी और शिकार से इन पर संकट आया। नर खरमोर पर उछलते समय शिकारी निशाना साधने का खेल खेलते हैं। 

3. वल्चर :-
★बीते 10-15 वर्षों में 98% फीसदी गिद्ध नष्ट हो गए हैं। भारत में इनकी नौ प्रजातियां पाई जाती हैं।
★ इनमें लाल सिर वाला, सफेद गिद्ध, बंगाल गिद्ध और भारतीय गिद्ध स्थानीय प्रजातियां हैं। सभी गिद्धों के पंख स्लेटी होते हैं। ये काफी बड़े होते हैं। इनके सिर और गर्दन पर बाल नहीं होते। 

=>कैसे पड़े खतरे में : पशुओं को खिलाई जाने वाली दर्द निवारक डायक्लोफेनिक दवा के चलते इनकी किडनी खराब हो जाती हैं। 

4. फॉरेस्ट आउलेट
★उल्लू परिवार का यह सदस्य सिर्फ 23 सेंटीमीटर लंबा होता है।
★ इसका गठीला शरीर, बड़ा सिर और पंखों का रंग धूसर भूरे से कुछ हल्का होता है।forest_owlet

★ पंखों पर कुछ धारियां होती हैं। आंखें चमकदार और पीली होती हैं। इसका पंजा बहुत बड़ा होता है, जिससे यह शिकार पकड़ता है। 
=>कैसे पड़े खतरे में : जंगलों की अंधाधुंध कटाई से इनके आवास खत्म हुए हैं। जादू-टोने में इनके अंगों के उपयोगी होने के अंधविश्वास से भी यह शिकार की भेंट चढ़ गया।

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download