जनगणना 2011: सम्प्रदाय आधारित लिंगानुपात

- 2011 के जनगणना में 0 से 6 वर्ष के बालक बालिका का आंकड़ा देखने पर हिंदू समुदाय में मुस्लिमों के मुकाबले अंतर ज्यादा है। बौद्ध भी मुस्लिमों के मुकाबले पीछे हैं, लेकिन हिंदुओं से आगे हैं। इस लिहाज से सबसे बेहतर स्थिति ईसाई समुदाय की है फिर भी लड़कों के मुकाबले लड़कियां इस समुदाय में भी कम ही है।

=>2011 में प्रति 1000 लड़के के मुकाबले लड़कियों की संख्या(0-6 वर्ष):
०-० हिंदू - 913, मुस्लिम - 943, बौद्ध - 933, सिख - 828, जैन - 889, ईसाई - 958, राष्ट्रीय स्तर (की कुल आबादी में) - 918

=>2001 में प्रति 1000 लड़के के मुकाबले लड़कियों की संख्या(0-6 वर्ष): 
०-० हिंदू - 925, मुस्लिम 950, बौद्ध - 942, सिख - 786, जैन - 870, ईसाई 964, राष्ट्रीय स्तर (की कुल आबादी में) - 927

०-० 2011 की जनगणना में देश की कुल आबादी में प्रति 1000 पुरुषों के मुकाबले 943 महिलाएं हैं।

=>प्रति 1000 पुरुषों के मुकाबले विभिन्न समुदायों में महिलाओं संख्या इस प्रकार है : 
०-० हिंदू - 939, मुस्लिम - 951, ईसाई - 1023, सिख - 903, बौद्ध - 965 और जैन - 954

• हिंदुओं की कुल आबादी 96,62,57,353 इसमें महिलाएं 48.4 फीसदी और पुरुष 51.5 फीसदी।
• मुस्लिमों की कुल आबादी 17,22,45,156 इसमें महिलाएं 48.7 फीसदी और पुरुष 51.2 फीसदी।
• बौद्धों की कुल आबादी 84,42,972 इसमें महिलाएं 49.11 फीसदी और पुरुष 50.8 फीसदी।
• सिखों की कुल आबादी 2,08,33,116 इसमें महिलाएं 47.4 फीसदी और पुरुष 52.55 फीसदी।
• जैन समुदाय की कुल आबादी 44,51,753 इसमें महिलाएं 48.8 फीसदी और पुरुष 51.1 फीसदी।
• ईसाई समुदाय की कुल आबादी 2,78,19,588 इसमें महिलाएं 49.4 फीसदी और पुरुष 50.5 फीसदी।

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download