Qus:- रोमा समुदाय कौन है? इनका का इतिहास क्या है?ये वर्तमान में कहाँ कहाँ निवास करते हैं।
- दुनिया के तीस देशों में तकरीबन दो करोड़ रोमा फैले हुए हैं।
- अनुसंधानकर्ताओं का मानना है कि ये उन बीस हजार भारतीयों के वंशज हैं जिन्हें दो हजार वर्ष पहले सिंकदर अपने साथ यूरोप ले गया था। वहां से ये अन्य देशों में फैल गए।
- इनमें प्रायः लोहे के हथियार बनाने वाले कारीगर, शिल्पकार व संगीतज्ञ शामिल थे। इनके रीति-रिवाज और भाषा-शैली में भारतीयता के कई चिह्न मिलते हैं।
** ज्यादातर रोमा रूस, स्लोवाकिया, हंगरी, सर्बिया, स्पेन और फ्रांस में बसे हैं। जबकि कुछ रोमानिया, बुल्गारिया व टर्की में हैं।
- टर्की में इनकी आबादी 27.5 लाख है। अमेरिका में 10 लाख, जबकि ब्राजील में अस्सी हजार रोमा के होने का अनुमान है।
** रोमा समुदाय की कहानी मानव इतिहास की सबसे नाटकीय कथाओं में से एक है। यह वह समुदाय है जो सर्वाधिक अत्याचार सहन करने के बावजूद अपनी पहचान बनाए रखने के लिए संघर्षरत है।
** द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान यहूदियों के बाद यदि किसी समुदाय को नाजियों की क्रूरता का सर्वाधिक शिकार होना पड़ा था तो वह यही समुदाय था।
- हिटलर के शिविरों में तकरीबन 20 लाख रोमा की हत्या की गई थी। इसके बावजूद रोमा लोगों ने अपनी परंपराओं को सुरक्षित रखा है।
- माना जाता है कि इनमें भारत की डोम, बंजारा, गुर्जर, सांसी, चौहान, सिकलीगर, डागर आदि जातियों के लोग हैं।
** अलग-अलग देशों में इन्हें अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है।
- मसलन, जर्मनी में इन्हें जिग्यूनर, तो फ्रांस में मानुस या त्सिजेन्स नाम से जाना जाता है। जबकि स्वीडन में ततारा, स्पेन में गितानो, टर्की व ग्रीस में त्शिंगन, रूस, बल्गारिया व रोमानिया में त्सिगन तथा ब्रिटेन में जिप्सी के रूप में इनकी पहचान है।
** कई रोमा ने कला, संगीत, विज्ञान, खेलकूद व राजनीति में वैश्विक पहचान बनाई। इनमें पाब्लो पिकासो, अंतोनियो सोलारियो, चार्ली चैपलिन, इली नताशे, एल्विस प्रेस्ले जैसे नाम शामिल हैं।
=>ख़बरों में क्यों?
- दुनिया भर में बसे रोमा समुदाय के भारतवंशियों की स्थिति पर विचार करने तथा उनके साथ एकजुटता दर्शाने के लिए दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय रोमा सम्मेलन एवं सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन होने जा रहा है।
- इसमें 35 देशों के 45 शोधकर्ताओं व शिक्षाविदों के शामिल होने की संभावना है।
- भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद-भारत द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन।
- सबसे पहला रोमा सम्मेलन 1976 में चंडीगढ़ में हुआ था। इसके बाद 1983, 2001 और 2008 में सम्मेलन हुए। यह पांचवां रोमा सम्मेलन होने जा रहा है।