GS Hindi Prelims Challenge 07 Mar 2017

REFERENCE: https://gshindi.com/category/hindu-analysis/hindu-analysis-11-15-feb-17

Q1- हाल ही में डॉ भीमराव अंबेडकर की 125वीं वर्षगांठ पर 'ग्रामोदय से भारत उदय अभियान' चलाया गया है। इसमें से कौन सा कथन इसके विषय में सत्य है?

A- यह योजना  सर्वाधिक वंचित, हाशिये पर पड़े अनुसूचित जाति एवं जनजातीय वर्गों के पुनर्वास के लिए चलाई जा रही है।

B- यह ग्राम न्यायालयों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के लिए लाई गई है ताकि अदालतों से मुकदमो का बोझ कम किया जा सके।

C-  यह गांवों में सामाजिक समरसता, पंचायती राज की सुदृढ़ता, किसानों के कल्याण एवं गरीबों के लिए आजीविका को प्रोत्साहित करने की योजना है।

D- यह स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई गयी योजना है ताकि वे भी समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें।

2. वर्ल्ड इकनोमिक फोरम द्वरा कौन कौन सी रिपोर्ट्स जारी होती है :

1. व्यापार में सुगमता (ease of doing business )

2. इंक्लूसिव ग्रोथ एंड डेवलपमेंट रिपोर्ट

3. ग्लोबल  जेंडर गेप रिपोर्ट

सही कथन का चयन कीजिये।

A-  केवल 1 और 2

B- केवल 1 और 3

C- केवल 2 और 3

D- सभी कथन सही हैं।

3. नरेगा के बारे में निम्न कथनों पर विचार करे :

1. इस योजना में अधिकतम 100 दिन का रोजगार मिलता है

2. इस योजना के तहत हर घर से केवल एक व्यक्ति को रोजगार मिलता है

सही विकल्पों का चयन कीजिए

A केवल 1

B केवल 2

C 1 ओर 2

D कोई नहीं

4. प्रधानमन्त्री सड़क योजना के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए :

1. यह योजना 2017 के बजट में प्रस्तावित हुई है

2. इस योजना के तहत प्रत्येक मैदानी इलाके जहाँ 250 या उससे अधिक लोग रहते है वो गाँव सडकों से जुड़ेंगे

सही विकल्पों का चयन कीजिए

A केवल 1

B केवल 2

C 1 ओर 2

D कोई नहीं

5. प्रधानमंत्री ग्राम आवास योजना के बारे में निम्न कथनों पर विचार कीजिए :

1. यह योजना 2015 में चालु की गई थी

2. यह योजना भारत के सभी राज्यों और केंद्र प्रसाशित  क्षेत्रो में लागू है

3. इस योजना का लक्ष्य है की 2020 तक सभी के लिए घर हो      

सही कथन का चयन कीजिये।

A-  केवल 1

B- केवल  3

C- केवल 2 और 3

D- सभी कथन सही हैं।

Answer@

https://gshindi.com/category/objective-questions/gshindi-prelims-challenge-07-mar-2017

ANSWERS:

 

1.C

2. c

3. d

4. d

5. a

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download