GS Hindi Prelims Challenge 27 FEb 2017

Q1- उजाला योजना के सम्बन्ध में इन कथनों पर विचार कीजिये।

1- ऊर्जा मंत्रालय द्वारा चलायी जा रही उदय योजना के अनुपूरक के रूप में इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

2- योजना का उद्देश्य  एलईडी बल्बों के उपयोग को प्रोत्साहित करना है ताकि ऊर्जा खपत को कम किया जा सके और कार्बन उत्सर्जन की दर को कम किया जा सके।

सही कथन का चुनाव कीजिये।

A- केवल 1

B- केवल 2

C- 1 और 2 दोनों

D- इनमे से कोई नहीं।

Q2- हेग कोड ऑफ़ कंडक्ट के विषय में इन कथनों पर विचार कीजिये।

1- यह एक कानूनी रूप से गैर बाध्यकारी बहुपक्षीय निकाय है।

2- इसका उद्देश्य विश्व में बैलिस्टिक मिसाइल के प्रसार को रोकना है।

3- भारत हाल ही में इसका सदस्य बन गया है।

सही कथन का चयन कीजिये।

A-  केवल 1 और 2

B- केवल 1 और 3

C- केवल 2 और 3

D- सभी कथन सही हैं।

Q3-राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष के विषय में इन कथनों पर विचार कीजिये।

1-केंद्र सरकार ने बंद पड़ी परियोजनाओं तथा वाणिज्यिक रूप से व्यवहार्य परियोजनाओं में बुनियादी ढांचे के माध्यम से आर्थिक प्रभाव को अधिकतम बनाने के लिए इस निधि का गठन किया है।

2- इसका उद्देश्य अंतराष्ट्रीय स्रोतों से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को आकर्षित करना है।

3- इस कोष के पदेन अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं।

गलत कथन का चयन कीजिये। 

A- केवल 1

B- केवल 1 और 2

C- केवल 1 और 3

D- केवल 2 और 3

Q4- केंद्रीय सुचना आयोग के विषय में गलत कथन है।

A- यह सुचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत गठित एक संवैधानिक निकाय है।

B-इसके सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा एक समिति की सिफारिश पर की जाती है।

C- आयोग के सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) तक होता है।

D- आयोग का कोई भी सदस्य संसद या राज्य विधानमंडल का सदस्य नही होना चाहिए।

Q5- कमलांग वन्यजीव अभ्यारण्य जिसे हाल ही में बाघ अभ्यारण्य का दर्जा प्रदान किया गया है, कहाँ स्थित है?

A- असम

B- अरुणाचल प्रदेश

C- उत्तराखंड

D- सिक्किम

Answer@

https://gshindi.com/category/objective-questions/gshindi-prelims-challenge-27-feb-2017

उत्तर-  1B    

2D  

 3 D  NIIF का उद्देश्य अंतराष्ट्रीय के साथ साथ घरेलु निवेश को भी  आकर्षित करना है।
 इसके पदेन अध्यक्ष वित्त मंत्री होते हैं।   

4A     वैधानिक निकाय है।

5B    

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download