GS Hindi Prelims Challenge 28 FEb 2017

Q1- राष्ट्रीय प्रशिक्षु प्रोत्साहन योजना के सम्बन्ध में इन तथ्यों पर विचार कीजिये।

1- यह श्रम मंत्रालय की एक योजना है जो कौशल विकास मिशन को ध्यान में रख कर लायी गयी है।

2- इस योजना का लक्ष्य 2019-20 तक देश भर के लगभग पचास लाख प्रशिक्षुओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देना है।

इसमें से सही कथन का चयन कीजिये-

A- केवल 1

B- केवल 2

C- 1 और 2 दोनों सही हैं।

D- इनमे से कोई नही।

Q2- हाल ही नाइन डैश लाइन शब्द समाचारों में देखा गया है। यह है

A- विश्व की प्रमुख नौसेनाओं का सबसे बड़ा सैनिक अभ्यास।

B- दक्षिणी चीन सागर में चीन के द्वारा कब्ज़ा किये हुए क्षेत्र।

C- केंद्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा निर्धारित नवीनतम गरीबी रेखा।

D- राष्ट्रीय व् अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए विश्व बैंक के सहयोग से भारत में निर्मित बौद्ध परिपथ।

Q3- हाल ही में भारत सरकार द्वारा सचेत पोर्टल चलाया गया है। इस पोर्टल के विषय में कौन सा कथन सत्य है?

A- गैर कानूनी संस्थाओं द्वारा जमा की गई राशि को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा चलाया गया पोर्टल।

B- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आम जनता को स्वच्छ भारत मिशन की महत्ता के प्रति जागरूक करने का प्रयास।

C- उपभोक्ता जागरूकता फैलाने के लिए भारत सरकार की एक पहल।

D- इनमे से कोई नहीं।

Q4- इनमें से कौन सा कथन पुष्करम पर्व के विषय में सत्य है?

A- यह तेलंगाना का एक पारंपरिक त्यौहार है जिसमें काली माता की आराधना होती है।

B- ब्रह्मा जी की आराधना हेतु प्रतिवर्ष पुष्कर में आयोजित किया जाने वाला एक मेला है।

C- दक्षिण भारत की नदियों की पूजा के लिए मनाया जाने वाला एक पर्व है।

D- तमिलनाडु का एक प्रसिद्द पारंपरिक त्यौहार है जो प्रतिवर्ष फसल काटने के बाद मनाया जाता है।

Q5-ट्रेजरी बिल शब्द कई बार समाचारों में देखा जाता है। इसमें से कौन सा इसके विषय में सत्य है?

1- यह दीर्घकाल के लिए जारी की जाने वाली सरकारी प्रतिभूतियां हैं जो भारत सरकार द्वारा धन की तत्कालीन जरूरतों को पूरा करने के लिए जारी की जाती हैं।

2- इन प्रतिभूतियों पर परिपक्वता अवधि के बाद भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित दर के अनुसार ब्याज दिया जाता है।

सही कथन का चयन कीजिये।

A- केवल 1

B- केवल 2

C- 1 और 2 दोनों।

D- सभी कथन गलत हैं।

Answer & Discuss @

https://gshindi.com/category/objective-questions/gshindi-prelims-challenge-28-feb-2017

 

उत्तर- 1B      2B           3A         4C               5D

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download