GS HINDI PRELIMS CHALLENGE 14 March 2017

 

Q1- राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित अभीष्ट योगदान (INDC) के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं-

1- यह विभिन्न देशों के सरकारों की एक विस्तृत योजना है जिसमें सरकारों द्वारा जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए उठाये जाने वाले ऐच्छिक क़दमों के सन्दर्भ में UNFCC  को जानकारी प्रदान की जाती है.

2- भारत ने INDC  के सन्दर्भ में महत्वाकांछी नवीकरणीय ऊर्जा के लक्ष्य निर्धारित किये हैं जिनके तहत वर्ष 2022 तक सौर ऊर्जा के क्षेत्र में 160  गीगावाट की क्षमता हासिल करने का लक्ष्य है 

कूट-

A- केवल 1

B - केवल 2

C- 1 और 2 दोनों 

D- न तो 1 न ही 2

Q2- नीला कार्बन क्या होता है

A- वातावरणीय कार्बन डाइऑसाइड की शुद्ध मात्रा 

B- हरित भवनों से उत्सर्जित कार्बन 

C- तटीय एवं समुद्री पारितंत्र में अधिग्रहित कार्बन

D- इनमें से कोई नहीं

Q3-अधिकांश कीट श्वसन कैसे करते हैं-

A- त्वचा से 

B- क्लोम से 

C- फेफड़ों से 

D- वातक तंत्र से 

Q4- मानव अधिकारों की व्यापक उद्घोषणा जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1948  में अपनाया गया था, इसके अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सा/ से शामिल है/हैं-

1- भोजन का अधिकार

2- राष्ट्रीयता का अधिकार 

3- सार्वजनिक सुरक्षा का अधिकार

कूट-

A- केवल 1

B- 1 और 2

C- केवल 3

D- 1,2 और 3

Q5- सिलाम्बम क्या है-

A- तमिलनाडु का एक आधुनिक और वैज्ञानिक मार्शल आर्ट 

B- द्रविड़ शैली के मंदिरों का मुख्य स्तम्भ

C- पूर्वोत्तर भारत विशेषकर मिजोरम  में प्रचलित एक कठपुतली कला 

D- संगम साहित्य में उल्लेखित एक प्रकार का मुष्टि युद्ध   

Answer@

https://gshindi.com/category/objective-questions/prelims-mcq-14-march-2017

उत्तर-

 

1-A

 INDC  के तहत भारत ने 100  गीगावाट सौर ऊर्जा तथा 60  गीगावाट पवन ऊर्जा की स्थापित क्षमता का लक्ष्य रखा है 

2-C

वायुमंडलीय कार्बन जब तटीय एवं समुद्री पारितंत्रों के मैंग्रोव वन, समुद्री घास, व् अंतर्ज्वारीय लवण दलदलों में जमा हो जाता है तो वह कार्बन ब्लू कार्बन कहलाता है 

3-D

4-D

5-A

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download