जैव विविधता पर निर्भर मानव जाति की समृद्धि

 वर्ष 2020 के  Biodiversity Day की थीम है-प्रकृति में हमारा समाधान। कथित विकास के दौर में हुआ ये है कि हम प्रकृति से दूर हुए हैं और एक कृत्रिम जीवन जी रहे हैं।

COVID 19 & Positive impact on environment

  • कोविड 19 के कारण यातायात और औद्योगिक उत्पादन जैसी मानवजनित गतिविधियों में आये ठहराव ने हमें यह दिख दिया है कि हमारे कार्यों से प्रकृति को किस हद तक नुकसान पहुंच चुका है। लॉकडाउन के कारण नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड और कार्बन डाई ऑक्साइड के स्तर में बड़ी तेजी से गिरावट आई है
  •  शहरी क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
  • अनेक नदियों के जल की गुणवत्ता में भी यही सकारात्मक बदलाव दिखाई दिया है।

INDIA & BIODIVERSITY

भारत विश्व के जैव विविधता जैव विविधता (Biodiversity) बाहुल्य क्षेत्रों में से एक है और विश्व के 17 मेगा बाइओ डायवर्सिटी प्रदेशों में भारत को भी शामिल किया गया है। भारत में विश्व के 8 प्रतिशत से अधिक जैव विविधता (Biodiversity) पाई जाती है। हिमालय क्षेत्र, इंडो बर्मा क्षेत्र, पश्चिमी घाट और ग्रेट निकोबार द्वीप समूह है भारत के चार हॉट स्पॉट क्षेत्र का हिस्सा है। इस तरह के हॉट स्पॉट पर्यावरणीय पर्यटन के केंद्र के रूप मे विकसित किए जा रहे हैं ताकि वहां आवास करने वाले समुदायों के लिए रोजगार उपलब्ध हो सके और वे संरक्षण मे भागीदार बन सके ।

Anthropogenic intervation and loss of biodiversity

आज मानव द्वारा विभिन्न जीव जन्तुओं एवं वनस्पतियों के आवास क्षेत्र में अत्यधिक हस्तक्षेप से प्रजातियों के विलुप्त होने की गति बढ़ गई है।

  • लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट जो के बायोडायवर्सिटी और हेल्थ ऑफ़ का प्लेनेट के बारे में व्यापक अध्ययन करती है, के अनुसार पृथ्वी के इतिहास में यह तीव्रतम विलोपन की प्रक्रिया जारी है। विभिन्न स्पीशीज वर्तमान विलोपन की दर एतिहासिक दरों की तुलना में 100 से 1000 गुना अधिक है।
  • आगामी कुछ दशकों में 10 लाख से अधिक प्रजातियों के विलुप्त होने का ख़तरा है। मनुष्यों में होने वाले सभी संक्रामक रोगों में से लगभग 60 प्रतिशत जूनोटिक हैं- जानवरों से मनुष्य मे फैलने वाले।
  • ज़ूनोटिक रोगों के उदभव का प्रमुख कारण है मानव गतिविधियों के फलस्वरूपहोने वाला भूमि उपयोग परिवर्तन। उदाहरण स्वरूप पश्चिम अफ्रीका में जंगलों के नुकसान के कारण वन्यजीवों और मानव बस्तियों के बीच संपर्क बढ़ा और परिणामस्वरूपका इबोला महामारी फैली। मानव-प्रेरित पर्यावरणीय परिवर्तन वन्यजीव आबादी संरचना को संशोधित करते हैं और जैव विविधता को कम करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप नई पर्यावरणीय परिस्थितियां जो विशेष रोगजनकों का पक्ष लेती हैं। कोरोना जैसी महामारी को भविष्य में रोकने के लिए बढ़ते हुए वैश्विक तापमान और प्राकृतिक संसाधनों का अनियंत्रित दोहन को रोकना होगा।

READ MORE ON ENVIRONMENT

पारिस्थितिकी तंत्र की अखंडता विभिन्न प्रकार की प्रजातियों का समर्थन करके रोगों को नियंत्रित करने में मदद कर सकती है ताकि एक रोगजनक के लिए अधिक से अधिक फैलना, बढ़ना या हावी होना मुश्किल हो। जैसे की सभी को विदित है कि भारत के बढ़ते आर्थिक समृद्धि के कारण वन, खाद्य,शुद्ध पानी और शुद्ध हवा जैसे प्राकृतिक पूंजी को नुक़सान हुआ है। नेचुरल कैपिटल ओर जैव विविधता का संरक्षण भारत जैसे विकासशील देश के लिए बहुत ज़रूरी है क्योंकि जीवन निर्वाह गतिविधियों में सलंगित कई समुदायों की आजीविका प्रत्यक्ष रूप से स्वच्छ पर्यावरण पर निर्भर करती है। जैव विविधता के अपरदन के कारण मानव-वन्य जीवन संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। देश भर में यह संघर्ष विभिन्न रूप से दृष्टिगोचर हो रहा है जैसे की शहरों में बंदरों का ख़तरा, जंगली सुअर और हाथी जैसे शाकाहारी जंगली जानवरों द्वारा फसलों की हानि, तेंदुए एवं बाघ जैसे जंगली जानवरों द्वारा मवेशियों और मनुष्य पर आक्रमण। इन सभी का मुख्य कारण है, वन्य जीवों के प्राकृतिक पर्यावास का दिन प्रतिदिन संकुचित होना। आज युवाओं को जैव विविधता के मूल्य के बारे में और उनके द्वारा इन्हें संरक्षित करने के लिए जागरूक करना जरूरी है। जैव विविधता से संबंधित वैज्ञानिक और तकनीकी ज्ञान को साझा करना और आने वाले भविष्य में जैव विविधता संरक्षण सुनिश्चित करते हुए कृषि और वानिकी को सतत रूप से प्रबंधित हमारे समाज की प्राथमिकता है। भविष्य में प्राकृतिक संसाधनों की जैविक सीमा को ध्यान में रखते हुए सतत उत्पादन उपभोग को सुनिश्चित करना होगा। पर्यावरण संरक्षण करना होगा। इस अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य में हमें यह प्रण लेना होगा कि हम प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का श्रद्धा से पालन करें और हम एक योद्धा की तरह प्रकृति की रक्षा करेंगे।

Reference: https://www.haribhoomi.com/

Download this article as PDF by sharing it

Thanks for sharing, PDF file ready to download now

Sorry, in order to download PDF, you need to share it

Share Download